बरेली। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। शुक्रवार को बूथों पर लोग मतदाता सूची देखने के लिए पहुंचे। मीरगंजः निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी आलोक कुमार के अनुसार यह सूची अब आम नागरिकों के अवलोकन के लिए उपलब्ध है। यह अंतिम प्रकाशन 1 जनवरी 2020 को अर्हता तिथि मानकर तैयार किया गया है। राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज में लोग मतदाता सूची देखने पहुंचे। उपजिलाधिकारी आलोक कुमार और तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई है। मतदाताओं से अपील की कि वे समय रहते अपने नाम की पुष्टि कर ले। मतदाता सूची के अवलोकन के लिए कार्यालय समय में संपर्क किया जा सकता है। बहेड़ी: एसआईआर की फाइनल लिस्ट आने को लेकर शुक्रवार को लोगों में काफी बेचैनी दिखी। तमाम लोग अपने-अपने बूथों पर लिस्ट मे अपना नाम देखने पहुंचे, तो वहीं बहुत से लोग जनसेवा केंद्रों पर जुटे। मोबइल मे जो लोग लिस्ट देख पा रहे थे। उन्होंने अपने नाम लिस्ट मे चेक किए। वोटर लिस्ट मे अपना नाम देखने को बेचैन लोगों को देखकर काफी तादाद मे बीएलओ बूथों पर पहुंचे।।
बरेली से कपिल यादव
