एचटी लाइन का तार गिरने से बस में लगी आग, हैल्पर बुरी तरह झुलसा

बहेड़ी, बरेली। रोडवेज बस स्टैंड के पास बिजली की हाईटेशन लाइन का तार गिरने से एक बस मे आग लग गई। तार की चपेट में आने से बस मे सो रहा बस का हैल्पर बुरी तरह झुलस गया। बहेड़ी में बाईपास मार्ग पर रोडवेज बस स्टैंड के पास पीलीभीत जाने वाली बसों का अड्डा है। रात को यहां बसें खड़ी होती है। आसपास दुकाने है। रविवार की रात हाईटेंशन बिजली लाइन का तार अचानक टूट कर गिर गया। तार गिरने से बस मे आग लग गई। आग लगने से बस में सो रहा बस का हैल्पर पीलीभीत के माधोटांडा का अन्नू आग से बुरी तरह झुलस गया। बस मे आग लगती देख आसपास के लोग जमा हो गए। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। लेकिन बस पूरी जल गई थी। आग से झुलसे हैल्पर को बहेड़ी के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बरेली रैफर कर दिया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *