फरीदपुर, बरेली। शनिवार को श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति फरीदपुर की ओर से श्री रामनवमी शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से नगर की पुलिस मौजूद रही। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्री रामनवमी का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां मुख्य आकर्षक का केंद्र रही। रामनवमी शोभायात्रा का रामलीला मेला ग्राउंड से एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। श्रीराम दरबार, हनुमंत लाल,श्री गणेश पार्वती, मां सरस्वती, बाबा भोले नाथ समेत अनेकों देवी देवताओं की सुंदर-सुंदर झांकियां शामिल रही जो दर्शकों का मन मोह रही थीं। शोभायात्रा का मेन रोड पर फरीदपुर के विधायक रहे स्वर्गीय प्रो. डॉ श्याम बिहारी लाल के कार्यालय पर उनके पुत्र ईशान ग्वाल भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने समर्थकों के साथ श्रीराम की आरती उतारी और स्वागत किया। पूर्व पालिका अध्यक्ष पूनम गुप्ता के निवास के सामने हरिओम गुप्ता ब्रह्मा शंकर गुप्ता सहित परिवार के लोगों ने झांकियों पर विराजमान देवी देवताओं को तिलक लगा कर उनकी आरती उतार कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 12 बजे शोभायात्रा सीएएस इंटर कॉलेज रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर स्टेशन रोड, बक्सरिया, मोहल्ला साहूकारा, मेन रोड, रामलीला ग्राउंड पर समापन हो गया। शोभायात्रा में आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुबोध अग्रवाल, आतिश अग्रवाल, पुष्पेंद्र यादव, अमित पांडेय उर्फ बबलू सहित समस्त रामलीला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी राधेश्याम पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। हिंदू जागरण मंच ने नगर मे निकाली शोभायात्रा : आंवला। नगर मे शनिवार को हिंदू जागरण एवं समाज सुरक्षा समिति ने भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पुरैना मन्दिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली। संगठन मंत्री नरेन्द्र सिंह ने पूजा अर्चना कर झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। भव्य राम दरबार ने सभी का मन मोहा। गद्दाधारी हनुमान जी ने गदा चलाकर बच्चो को आनंदित किया। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ सभासद रजत राज प्रेमी ने स्टेट बैंक चौराहे पर शोभा यात्रा का पुष्प बरसाकर स्वागत किया। शोभा यात्रा में प्रभारी निरीक्षक केबी सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान ब्रज प्रांत संगठन मंत्री नरेन्द्र सिंह, अरुण कुमार, जयदीप पाराशरी, अवनेश शंखधार गौरव खंडूजा, राकेश सिंह, राजेश चन्द्रा, बीडी पाठक, हरपाल, गुड्डू, सूरजभान सेठ, बॉबी अग्रवाल, रामबीर प्रजापति, वीर सिंह पाल, रामदीन सागर आदि रहे। गैनी मे शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत : अलीगंज। ग्राम गैनी मे रामनवमी के अवसर पर भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रावण दहन के उपरांत आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भरी भीड़ उमड़ी शोभायात्रा गंगा मंदिर से प्रारंभ होकर पुलिस चौकी, हलवाई चौक, जामा मस्जिद, नई बस्ती और कौवा टोला सहित विभिन्न मागों से होते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान ग्रामीणों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा का शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान ठाकुर रामवीर कश्यप, ओम दत्त सक्सेना हप्पू शर्मा होरीलाल गुर्जर एवं ग्राम प्रधान विजेंद्र सिंह सहित प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह, चौकी इंचार्ज वीर सिंह एसआई रूप किशोर व प्रवीण गौतम भी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
