आधार कार्ड बनवाने को फतेहगंज पश्चिमी डाकघर पर उमड़ी भीड़, लगी कतारें

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। आधार कार्ड बनवाने समेत संशोधन और बायोमैट्रिक कराने के लिए लगातार लोग फतेहगंज पश्चिमी के डाकघर मे पहुंच रहे है। बुधवार की सुबह सात बजे से काफी संख्या मे लोग बच्चों को लेकर यहां पहुंच गए। डाक विभाग के कर्मचारियों को दफतर खोलने के लिए दिक्कत उठानी पड़ी। डाकघर कर्मचारियों ने लाइन लगवाई। इस बीच डाकघर मे कामकाज ठप्प रहा। करीब 12 बजे डाकघर मे कामकाज सुचारू हो सका। इस दौरान कई लोगों को मायूस होकर भी लौटना पड़ा। विद्यालयों मे बच्चों का प्रवेश से लेकर अन्य सरकारी योजनाओं में आधार कार्ड जरूरी है। जिन बच्चों की उम्र पांच साल से अधिक हो गई है। उनके आधार कार्ड बॉयोमैटिक अपडेट कराना अनिवार्य है। इसके अलावा राशन कार्ड के लाभार्थियों की ई-केवाईसी का कार्य भी चल रहा है। साथ ही आधार मे त्रुटि सही कराने वाले व बॉयोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए लोग डाकखाने के चक्कर लगा रहे है। बुधवार की सुबह सात बजे से ही लोग डाकखाने पहुंच गए थे। यहां लंबी लाइनें लगी थी। सुबह दस बजे तक डाकघर के बाहर भारी भीड़ लग गई। इससे डाकघर खोलने पहुंचे डाककर्मियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोगों को समझा-बुझाकर लाइनें लगवाई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद भीड़ कम हो सकी और स्थिति सामान्य हुई। यही हाल प्रतिदिन का है। लाइन मे लगे कुछ लोगों का आरोप था कि जिम्मेदार अधिकारी मिलने वालों के कार्ड जल्द ही अपडेट करा रहे है। आम लोगों को रोज लाइन मे लगकर लौटना पड़ रहा है। डाक कर्मचारी वीरेंद्र पाल ने बताया कि हमारी क्षमता प्रतिदिन 20-30 आधार कार्ड बनाने की है। रोजाना सौ से अधिक लोग आ रहे है। बुधवार को भारी संख्या में लोग आ गए और अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोगों को कहना था कि स्कूलों में बच्चों के एडमिशन के लिए आधार कार्ड अपडेट कराना है लेकिन कई दिनों से डाकघर के चक्कर काट रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *