आंवला मे डिलीवरी के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से जच्चा की मौत

आंवला, बरेली। जनपद के थाना आंवला क्षेत्र के गांव अजुध्या निवासी रितेश की 22 वर्षीय उपासना की डिलीवरी के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शनिवार 21 मार्च को सुबह उपासना को कस्बा आंवला स्थित एक अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। शाम करीब 6:10 बजे अस्पताल कर्मियों ने उसकी सामान्य डिलीवरी कराई। जिसमें उसने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ थी और उसने चाय-बिस्किट भी खाए। रविवार की सुबह 9:30 बजे परिजन बच्चे के छूचक की रस्म के लिए अस्पताल पहुंचे तभी अचानक उपासना की हालत बिगड़ गई। अस्पताल स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के तहत इंजेक्शन लगाया लेकिन कोई सुधार नही हुआ। इसके बाद करीब 10 बजे उसे बरेली रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उसे सीधे बरेली ले जाने के बजाय बदायूं ले गए। जहां दो अलग-अलग अस्पतालों मे दिखाया गया लेकिन वहां से भी बरेली रेफर कर दिया गया। अंततः जब परिजन उसे बरेली ले जा रहे थे तभी रामगंगा पुल के पास रास्ते मे दोपहर करीब एक बजे उपासना ने दम तोड़ दिया। आशा रजनी ने बताया कि वह सूचना पर प्रसूता को पीएचसी रामनगर ले गयी। जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिस पर प्रसूता के परिजनो ने निजी अस्पताल मे प्रसव कराने की बात कही तब उसे वैष्णवी नर्सिंग होम मे भर्ती किया गया। जहां प्रसूता की सामान्य डिलीवरी हो गई। नर्सिंग होम संचालक देवराज सिंह ने बताया कि हमारे यहां जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ थे। प्रसूता की हालत अधिक भीड़ देखकर बिगड़ी। हमने सही हालत मे प्रसूता को बरेली दिखाने की सलाह दी लेकिन परिजन उसे बदायूं ले गए। उन्होंने अधिक समय वर्वाद किया। हमारे प्रबंधन की कोई गलती नही है। प्रभारी निरीक्षक केबी सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई शिकायती पत्र नही मिला है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। देर रात महिला के परिवार और अस्पताल संचालक मे समझौता हो गया है। महिला के परिवार वालों ने पुलिस को लिखकर दिया है कि वह कोई कार्यवाही नही चाहते है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *