अनुमति नही मिली तो एसडीएम आवास पर भगवत ने दिया धरना, पुलिस-प्रशासन रोकता रहा, नही रुके कार्यकर्ता

नवाबगंज, बरेली। पुलिस-प्रशासन की ओर से प्रदर्शन की अनुमति नही मिली तो सपा के पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार गुरुवार को एसडीएम आवास के सामने ही दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री के समर्थन मे कई सपा कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। करीब ढाई घंटे तक सपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने सत्ता पक्ष के नेताओं पर किसानों का शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों का करोड़ों रुपया चीनी मिल दबाए बैठी है। वही राशन की दुकानों पर सत्ता पक्ष के नेता गरीबों को साबुन, नमक और वाशिंग पावडर जबरन बिकवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छुट्टा पशुओं से क्षेत्र का किसान दुखी है। रात भर जाग कर अपनी फसलों की रखवाली कर रहा है। पूर्व मंत्री ने सत्ता पक्ष के इशारे पर उनके इस धरना प्रदर्शन को न होने देने का आरोप लगाया कहा कि क्षेत्र का किसान इसका बदला आने वाले समय मे जरूर लेगा। बाद मे सीओ और एसडीएम को 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर सभी वहां से चले गए। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने किसानों की समस्याएं, गेहूं क्रय केंद्रों को न्याय पंचायत स्तर पर खोले जाने, उर्वरकों की आपूर्ति सुचारु किए जाने, कोटेदारों की मनमानी रोकने और गन्ना किसानों का भुगतान कराने समेत 15 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही कहा था कि यदि जल्द इसका समाधान नही किया गया तो दो अप्रैल को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसी तहत सपाइयों ने दो अप्रैल को पटेल चौक पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया था। बुधवार शाम को पटेल चौक पर टेंट लगाने का काम शुरू किया गया तो एसडीएम ने बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन पर रोक लगा दी। टेंट उखड़वा दिया गया। ऐसे मे गुरुवार सुबह सात बजे भगवत सरन गंगवार अपने कुछ समर्थकों के साथ एसडीएम और सीओ आवास के सामने धरने पर बैठ गए। इस बात की सूचना मिलते ही वहां सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। एसडीएम और सीओ ने धरने पर बैठे पूर्व मंत्री को मनाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह वही बैठे रहे। उधर सपाइयों ने पटेल चौक पर भी प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोपहर एक बजे पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार धरना स्थल पर पहुंचे और उनकी मौजूदी मे डेढ़ बजे एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस दौरान शिवचरन कश्यप, शुभलेश यादव, योगेश यादव, नरोत्तम गंगवार, पुरुषोत्तम गंगवार, तेजप्रकाश गंगवार, अनिल गंगवार, कंबर एजाज शानू, गयासुद्दीन मंसूरी, तेजपाल गंगवार, अरविन्द गंगवार डब्लू, छेदालाल दिवाकर, नीलम गंगवार आदि थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *