अधेड़ की डंडे से पीटकर हत्या, परिवार वाले घटना को छिपाते रहे, परिवार के लोगों पर संदेह

बरेली। जनपद के थाना इज्जतनगर क्षेत्र मे डंडे से पीटकर अधेड़ की उसके घर मे ही हत्या कर दी गई। मौत की जानकारी मोहल्ले मे फैली तो आसपास के लोगों ने साढ़े तीन घंटे बाद पुलिस को सूचना दी जबकि परिवार वाले घटना को छिपाते रहे। इस वजह से पुलिस परिवार के लोगों को ही संदेह की नजर से देख रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इज्जतनगर की छोटी विहार कॉलोनी मे 45 वर्षीय बालकराम की उनके घर में ही डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। बालकराम इस घर मे अपनी पत्नी रेखा, बेटी चांदी और विवाहित बेटे अजय के साथ रहते है। इन दिनों उनकी विवाहित बेटी पिंकी भी मायके आई हुई है। शाम साढ़े सात बजे आसपास के लोगों ने यूपी 112 को हत्या की सूचना दी तो सीओ पंकज श्रीवास्तव और इज्जतनगर इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब बालकराम का शव घर मे ही जमीन पर रखा था। जांच मे उनके सिर, पीठ, हाथ-पैर, कमर और सीना समेत पूरे शरीर पर चोटों के निशान मिले। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाकर भी जांच कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने पूछताछ की तो सभी परिवार वालों ने एक सुर मे बताया कि वे लोग सुबह से ही मजदूरी के सिलसिले मे बाहर गए थे। शाम चार बजे घर लौटे तो बालकराम का शव जमीन पर पड़ा मिला। उन लोगों ने सोचा कि जीने के गिरने के कारण उनकी मौत हुई है। मगर जब पुलिस को लोग कोई सटीक जवाब नही दे सके। पुलिस को बालकराम का शव घर के निचले हिस्से मे मिला। इस पर पुलिस ने घर की तलाशी ली तो पहली मंजिल पर खून से लथपथ एक डंडा और खून बिखरा मिला। इस आधार पर पुलिस का कहना है कि बालकराम की हत्या पहली मंजिल पर की गई। उसके बाद शव को लाकर नीचे रख लिया गया लेकिन पुलिस को सही जानकारी नही दी गई। पुलिस ने शराब पीने के विवाद मे हत्या की आशंका जताई है। परिवार वालों द्वारा सही जानकारी न देने के चलते उन्हें संदेह की नजर से देखकर जांच की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *