अतिक्रमण की जद मे आ रहे 19 और घरो को नोटिस, 24 घंटे मे अतिक्रमण हटाने की चेतावनी

बरेली। कोहाड़ापीर मे सीएम ग्रिड योजना के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों में आड़े आ रहे अतिक्रमण पर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाने हुए भवनों पर नोटिस चस्पा कर 24 घंटे की चेतावनी दी तो खलबली मच गई। बुधवार को 19 और लोगों के घरों में नोटिस चस्पा किए गए। जिसके बाद ज्यादातर लोग खुद ही हथौड़ा लेकर अपने पक्के निर्माण तोड़ते नजर आए। बच्चे भी इस काम मे उनका सहयोग करते दिखे। इस दौरान नगर निगम की टीम ने एक बार फिर मौका मुआयना किया। कोहाड़ापीर से धर्मकांटे चौराहा तक सीएम ग्रिड योजना के तहत करीब 2.4 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण होना है। करीब चार माह से यह काम रफ्तार नही पकड़ पा रहा था। मंगलवार को नगर निगम ने निर्माण कार्य में आड़े आ रही अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान करीब 35 से ज्यादा अतिक्रमण बुलडोजर से ढहा दिए गए। बुधवार को दूसरे दिन नगर निगम की टीम फिर मौके पर पहुंची और अतिक्रमण की जद में आ रहे भवनों पर नोटिस चस्पा करते हुए 24 घंटे मे अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। इसके बाद बुलडोजर कार्रवाई के डरे कई लोगों ने खुद ही अपने निर्माण तोड़ने शुरू कर दिए। दिनभर क्षेत्र मे हथौड़े चलते रहे और पक्के निर्माण तक गिराए गए। सहायक अभियंता मुकेश शाक्य का कहना है कि कोहाड़ापीर पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान कभी भी शुरू किया जा सकता है। संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। नोटिस और लाल निशान लगाए जा चुके है। एक्सईएन राजीव कुमार राठी ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए गए हैं। लाल निशान भी लगाए जा रहे हैं। जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई फिर शुरू की जाएगी। वही कोहाड़ापीर मे अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को नगर निगम की ओर से की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई से एक तरफ व्यापारियों में गुस्सा है तो दूसरी तरफ आंखों में आंसू। बुधवार को व्यापारियों को पूरा दिन मलबे से जरूरी सामान ढूंढते बीता। कोहाड़ापीर रोड पर सुबह से शाम तक व्यापारी अपने टूटे प्रतिष्ठानों का मलबा समेटने में जुटे रहे। इस दौरान व्यापारियों का दर्द भी खुलकर सामने आया। कई दुकानदारों ने बताया कि वे पिछले 30 से 55 वर्षों से यहां दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *