अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद, मस्जिदों में अदा की गई नमाज

बरेली देहात। नगर तथा देहात क्षेत्र मे ईद उल फितर का त्योहार अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया। मस्जिदों तथा ईदगाहों मे नमाज अदा की गई। नगर की मस्जिदों मे सुबह से ही ईद की नमाज अदा करने का सिलसिला शुरू हो गया। जामा मस्जिद मे मौलाना मोईन रिजवी तथा बारह बुर्जी मस्जिद मे मौलाना नईम अहमद ने नमाज अदा कराई। बाद मे बजीरगंज रोड पर इंदगाह में नमाजियों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की। नमाज मुफ्ती दिलशाद कादरी नमाज अदा कराई। ईदगाह के बाहर नगर पालिका परिषद के कैम्प में चेयरमैन सय्यद आबिद अली तथा एडीएम संतोष कुमार, एसडीएम विदुषी सिंह, सीओ नितिन कुमार, तहसीलदार वृजेश कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार, सभासद मौजूद रहे। इंजीनियर अगम मौर्य तथा पीयूष वर्मा के कैम्प में राधेश्याम मौर्य, बिल्लू सिंह, अफसर खां, मशकूर खां, ओमपाल सिंह, मुन्ने शफीक आदि तथा कांग्रेस कैम्प में ओमवीर यादव, नगर अध्यक्ष सरफराज वेग आदि ने नमाजियों पर फूल बरसाये। भमोरा। ईद हर्ष के साथ एक दूसरे को गले मिलकर मुवारकबाद दी। क्षेत्र की 17 मस्जिदों और 3 ईदगाहों में इंद को नमाज अदा की गई। अलीगंज। ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अलीगंज स्थित ईदगाह में लोगों ने सामूहिक नमाज अदा की। मस्जिद के इमाम मोहम्मद आशिक ने नमाज अदा कराई। कस्बे की मदीना मस्जिद, मोहल्ला बगिया में सुबह इमाम मोहम्मद मुशाहिद रजा ने नमाज अदा कराई। खेलम, गैनी आदि गांवों मे भी शान्ति से नमाज अदा की गई। प्रधान शाकिर खान, साकिर कुरैशी, आबिद अंसारी, बाबू शाह, जमाल आदि मौजूद रहे। सिरौली। नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र सोना, चनौरा गौरी, केसरपुर, पलथा आदि गांवों में शान्ति के साथ नमाज अदा की गई। सिरौली नगर की ईदगाह, मोहल्ला प्यास ईदगाहपर सामूहिक नमाज अदा की गई। वहां मेला भी लगा। नगर पंचायत अध्यक्ष पति अशफाक, राजा खान, पिंटू खान, शादाब खान आदि ने सभी ईद की मुबारकबाद दी। शेरगढ़ः शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई ईद सिमरावा, बैरम नगर, मवई काजिमान सहित आसपास के गांवों में ईद शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई। ईदगाह पर सैयद इरफान मियां ने नमाज अदा कराई कर अमन-चैन की दुआ की। बहेड़ी। बहेड़ी मे ईद उल फितर मनाया गया। ईद पर नमाज अदा लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज शान्ति के साथ पढ़ी गई। यहां कदीमी ईदगाह, नूरी नगर लाइन पार स्थित ईदगाह आला हजरत, ताज मस्जिद ईदगाह, स्टेशन वाली मस्जिद समेत कई मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा। सीओ अरुण कुमार, कोतवाल पवन कुमार ने पुलिस टीम के साथ जायजा लिया। कादरी मस्जिद में मौलाना मुख्तयार ने ईद की नमाज पढ़ाई। नवाबगंज। ईदगाह और मस्जिदों मे ईद की नमाज अदा की गयी। लोगों ने एक दूसरे को गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन के नेतृत्व मे ईदगाह में सुबह 10 बजे जामा मस्जिद के पेशे इमाम कारी मौलाना फरियाद हुसैन ने नमाज अदा कराई। ईदगाह मे ही दोबारा से मुफ्ती मोहम्मद अरमगान ने नमाज अदा कराई। ईदगाह के पास सपा-बसपा नगरपालिका परिषद ने अपने कैंप लगाकर ईद की मुबारक बाद दी। सपा के कैम्प मे पार्टी के नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अनिल गंगवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख पुरषोत्तम गंगवार, छेदा लाल दिवाकर, शारिक हुसैन, हरीश गंगवार आदि ने उन्हें मुबारकबाद दी। रिछा मे एक अनोखी रिवायत के तहत अहले हदीस ईदगाह में पुरुषों के पीछे बुर्कानशी महिलाओं ने भी ईद की नमाज पढ़ी। सुन्नी ईदगाह समेत कादरी, मोती जामा बडी मस्जिद, माहद आदि मस्जिदों में भी नमाज अदा हुई। मोती मस्जिद में इमाम हाफिज मुबीन, जामा मस्जिद में मुफ्ती शरिफ मिसवाही ने नमाज पढ़ाई। पूरे दिम रौनक रही, कस्बा देवरनिया में ईदगाह न होने पर मुख्य नमाज जामा मस्जिद में हुई। कस्बा मुंडिया जागीर की मस्जिदों में भी नमाज अदा हुई। मीरगंज मे ईद उल फितर पर मीरगंज, सुजातपुर, राईयानगला, दियोरिया एवं गुगई की ईदगाह समेत 26 मस्जिदों में मुस्लिम समाज ने नमाज अदा की। ईदगाह एवं मस्जिदों में नमाज सुबह 7 बजे हुई। ईदगाह मे जामा मस्जिद के मौलाना मुफ्ती आजम खां ने नमाज कराई। ईदगाह पर नमाज के समय आईपीएस अंजना दहिया, निरीक्षक अपराध संजय तोमर एचवं चौकी प्रभारी पंकज कुमार मौजूद रहे। पूर्व चेयरमैन योगेंद्र गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर सफाई कर्मियों ने मस्जिदों व ईदगाह के पास सफाई कराई। फतेहगंज पश्चिमीः गले मिलकर दी मुबारकबादः मस्जिदों व ईदगाह में प्रशासन की निगरानी में नमाजियों ने नमाज अदा की। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि पूरे क्षेत्र में सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन किना गया। इमाम हाजी इस्लाम वारिस, असद अंसारी, सरदार अजारी, शरीफ अंसारी, इमरान अंसारी एडवोकेट आदि मौजूद रहे। शाहीः नमाज के दौरान रहा सख्त पहराः ईद उल फितर की नमाज करबा शाही की जामा मस्जिद, सितारा मस्जिद, नूरी मस्जिद समेत कई मस्जिदों में शांतिपूर्ण अदा की गई। इसके आलावा चकदाह, तुरसा पट्टी, दौली फरीदापुर, बुझिया, रमपुरा, बगरऊ, लमकन, विक्रमपुर, मंसूरगंज, फिरोजपुर आदि मस्जिदों में साति पूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान शाही पुलिस मौजूद रही। फरीदपुरः अकीदत के साथ अदा की नमाजः फरीदपुर फतेहगंज पूर्वी। ईद उल फितर की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में ईदगाह में अदा की गयी। सोमवार को फरीदपुर में सुबह से ही ईदगाह पर पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहुंच गई। फतेहगंज पूर्वी के ईदगाह मे लोगों ने नमाज अदा की गयी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *