अकरम खान बने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा व्यापारियों के हित मे सक्रिय भूमिका निभाने वाले मोहल्ला भोलेनगर निवासी मो. अकरम खान को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें बरेली का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जारी मनोनयन पत्र मे संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने बताया कि अकरम खान द्वारा संगठन एवं व्यापारी हित में किए गए कार्यों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस मौके पर मोहम्मद सलाउद्दीन जिलाध्यक्ष शाहजहांपुर, संजीव गोयल, नारायण हरि अग्रवाल, जावेद सलमानी, अनुज अग्रवाल, यूनुस मंसूरी, अतुल कुमार, परबेज आलम, सोनू प्रजापति, प्रदीप गर्ग, राजुल गर्ग आदि व्यापारियों ने बधाई दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *