संदिग्ध परिस्थिति मे विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

शाही, दुनका, बरेली। जनपद के थाना शाही क्षेत्र के गांव मंडवा बंशीपुर सोमवार नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियो मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों के समझाने पर स्वजन शांत हुए। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्षय एकत्र किए। नायव तहसीलदार अरविंद कुमार भी मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता ने शाही थाना पुलिस को तहरीर देकर पति राजपाल, सास गंगा देवी, ससुर मंगल सिंह एवं ननद प्रीति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। शाही थाना क्षेत्र के ग्राम धनेली गौटिया निवासी मलखान ने अपनी पुत्री सुनीता का विवाह 10 महीने पहले शाही थाना क्षेत्र के ही ग्राम मंडवा बंशीपुर निवासी राजपाल से किया था। विवाह मे दिए दान दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नही थे। वे मायके से आभूषण आदि और लाने की मांग करते थे। इसकी शिकायत पुत्री सुनीता अक्सर अपने मां-बाप से करती थी। सोमवार की रात सुनीता के मौसा नन्हे लाल ने फोन पर पुत्री की मौत की सूचना दी। स्वजन मौके पर पहुंचे तो उनकी पुत्री जमीन पर पड़ी थी। जबकि ससुराली फरार थे। घटनास्थल का सीओ मीरगंज अजय कुमार ने निरीक्षण किया। थाना प्रभारी शाही राजेश बैसला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *