बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने शराब पीने और लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे छह पुलिस कर्मियों को बुधवार को निलंवित किया है जबकि आधारभूत प्रशिक्षण से गायब चल रहे एक रिक्रूट आरक्षी को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। वह गैरहाजिर होकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लिप्त पाया गया है। एसएसपी की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी कार्यालय को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कई पुलिसकर्मी स्वीकृत अवकाश समाप्त होने के बाद भी ड्यूटी पर नही लौटे। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर एलआईयू ने जांच की। जांच में सामने आया कि कुछ आरक्षी इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे थे। पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई। कोतवाली में तैनात आरक्षी कृष्ण गोपाल, सिंगल विंडो पर नियुक्त केशव और प्रशांत कुमार अवकाश समाप्त होने के बाद भी ड्यूटी पर नही आए। तीनों के खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने पर निलंबन की कार्रवाई की गई। वही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिकूट आरक्षी अभिषेक सिंह दी दिन के आकस्मिक अवकाश के बाद वापस प्रशिक्षण में शामिल नही हुआ। लगातार गैरहाजिर रहने पर उनका चयन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी और नोटिस जारी किया गया है। फतेहगंज पूर्वी थाने में तैनात मुख्य आरक्षी रविंद्र सिंह पर शराब पीकर नशे मे अधिकारियों के निर्देश नही मानने, सहकर्मियों से दुव्यवहार का आरोप है। उसकी परीक्षा स्ट्रांग रूम मे ड्यूटी लगी थी। आरोप है कि इस दौरान नशे में धुत होकर उसने चौकीदार के साथ दुर्व्यवहार किया था। एसएसपी ने अनुशासनहीनता के आरोप में उसे सस्पेंड कर दिया है। मुख्य आरक्षी सुरजीत सिंह की ड्यूटी राज्यपाल संतोष गंगवार की फ्लीट मे लगाई गई थी। लेकिन वह बिना किसी सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित हो गया। इसी तरह मुख्य आरक्षी संजीव कुमार बंदी पेशी ड्यूटी मे समय से उपस्थित नही हुए। दोनों को गंभीर लापरवाही मानते हुए निलंबित किया गया है।।
बरेली से कपिल यादव
