भट्टे मे जेसीबी से कुचल कर किशोर की मौत, आरोपी चालक फरार

नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र मे ईट भट्टे पर मजदूरी कर रहे परिवार के 13 वर्षीय बच्चे को जेसीबी मशीन से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मसीत बली नगर गांव के निवासी रफीक फाजिलपुर गांव स्थित रमेश चन्द्र के ईट भट्टे पर मजदूरी करते हैं और परिवार सहित वहीं रहते है। मृतक की मां फरजाना का आरोप है कि उनके बेटे आलम (13) को एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर काम के लिए भट्टे पर ले गया था। मंगलवार को भट्टे पर काम के दौरान जेसीबी मशीन बला रहे चालक ने आलम को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक जेसीबी मशीन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। घटना स्थल पर पहुंचकर सीओ नीलेश मिश्र और कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने जांच पड़ताल की, कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मृतक आलम अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी आठ बहने है। वह चार बहनों से बड़ा और चार से छोटा था। पिता रफीक अहमद ने बताया चार बेटी पैदा होने के बाद बहुत मन्नतों के बाद यह लड़का पैदा हुआ था सब बहनों का दुलारा लड़का था, बेटे की मौत के बाद मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग सभी को सांत्वना देते रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *