बरेली। मजदूर बालकराम की हत्या करने वाली पत्नी रेखा और बेटी पिंकी को इज्जतनगर पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। दोनों के खिलाफ बालकराम के भतीजे पुष्कर सागर ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ मे पत्नी रेखा ने बताया कि बालकराम शराब पीने के आदी थे। हमेशा शराब के नशे मे झगड़ा और मारपीट करते थे। उन्होंने अपने बेटे अजय और बेटी पिंकी की शादी कर दी है। एक छोटी बेटी अभी शादी को रह गई है। रेखा के अनुसार रविवार को वह ननद के यहां भात पहनाने की रस्म करने गई थी। वहां बालकराम ने शराब पी और घर आ गए। जब पत्नी और बेटी घर आई तो उन्होंने फिर से झगड़ा कर मारपीट की शुरू कर दी। बचाव मे पत्नी और बेटी ने भी बालकराम को डंडा मारा। इसी मारपीट के दौरान बालकराम की मौत हो गई। पुलिस ने रेखा और उनकी बेटी पिंकी को जेल भेज दिया है। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ मे मां-बेटी ने बताया कि बालकराम शराब पीने के आदी थे। शादी से लौटने के बाद शराब के नशे मे धुत होकर उन्होंने हमला कर दिया।।
बरेली से कपिल यादव
