फतेहगंज पश्चिमी मे रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला भुता के क्लीनिक संचालक का शव

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी, भुता। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के पास रविवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो पहचान भुता थाना क्षेत्र के गांव रिछा निवासी 26 वर्षीय परमजी ठाकुर पुत्र रामवीर के रूप मे हुई। पुलिस ने परिजन को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब 10:45 बजे फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र मे माधौपुर रुकुमपुर गांव के पास बंद रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक सड़क पर एक युवक का शव पड़ा मिलने की सूचना ग्रामीणों ने दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचे और फोल्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के शरीर पर चोट को कोई निशान नही मिला। वह ब्लू शर्ट, ग्रे पैंट पहने था। शव के पास लाल अंगोछा पड़ा मिला। एसओ प्रयागराज सिंह ने बताया कि परमजीत शनिवार शाम करीब चार बजे घर से बरेली जाने की बात कहकर निकला था। उसके बाद वह घर नही लौटा। परिजनों की सूचना पर भुता थाना पुलिस ने रविवार सुबह करीब 11:19 बजे उसकी गुमशुदगी दर्ज की थी। पूर्व मे मृतक का किडनी ट्रांसप्लांट भी हो चुका है। पिता रामवीर सिंह ने बताया कि परमजीत सिंह शुक्रवार की शाम भुता मे अपने क्लीनिक पर मरीज देख रहे थे। शाम करीब 4 बजे उनके पास बार-बार किसी का कॉल आ रहा था। इसके बाद वह क्लीनिक से निकल गए। कुछ समय बाद कॉल करके घरवालों को बरेली मे होने की बात बताई। कहा शाम सात बजे तक घर लौट आएंगे लेकिन देर रात तक घर नही पहुंचे तो दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल बंद मिला। इसके बाद से परिजन उनकी खोजबीन मे जुटे थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *