शाही, बरेली। जनपद के थाना शाही क्षेत्र मे किशोरी को घर मे अकेला पाकर एक बुजुर्ग ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। परिजन जब घर पहुंचे तो उन्हे किशोरी खून से लथपथ घर मे पड़ी मिली। इसके बाद वह उसे लेकर शाही थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को अस्पताल भेजा। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना शाही क्षेत्र के एक गांव मे रहने वाले किसान शुक्रवार की सुबह पत्नी के साथ गांव मे ही अपनी ससुराल गए थे। उनकी 15 वर्षीय बड़ी बेटी घर मे अकेली थी। उसकी छोटी बहन अपने दादा के पास दूसरे मकान मे गई हुई थी जबकि छोटा भाई गांव मे ही खेल रहा था। दोपहर के वक्त गांव मे ही रहने वाला 60 वर्षीय पप्पू वहां से गुजरा तो किशोरी को अकेला देख घर मे घुस आया। उसने किशोरी को दबोच लिया और धमका कर दुष्कर्म किया। बाद मे किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ आरोपी फरार हो गया। दोपहर बाद माता-पिता घर लौटे तो किशोरी खून से लथपथ मिली। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार बैसला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी पहले भी गांव की कई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। उसका एक शादीशुदा बेटा भी छेड़छाड़ की कई घटनाएं कर चुका है। हालांकि दोनों पर इन मामलों मे कभी कोई मुकदमा दर्ज नही किया गया।।
बरेली से कपिल यादव
