बरेली। कैनविज कंपनी के मालिक पर लगातार धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होने के बाद पिछले दिनों एसएसपी अनुराग आर्य ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोली थी। कन्हैया गुलाटी पर अब तक करीब 50 मुकदमे दर्ज हो चुके है लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। एसएसपी के आदेश पर किला थाने मे कन्हैया गुलाटी के खिलाफ 3. 64 लाख रुपये की ठगी के आरोप में एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना किला क्षेत्र के जकाती मोहल्ले के रहने वाली अंजना उपाध्याय ने बताया कि उसने कैनविज कंपनी मे उसके मालिक कन्हैया गुलाटी के कहने पर 3 लाख 64 हजार रुपये का निवेश किया था। इसमें उसे छह चेक मिले थे लेकिन कन्हैया गुलाटी ने सभी चेक वापस लेकर 1 लाख 22 हजार रुपये का एक चेक दिया था। वाकी के पैसे देने लिए वह टालमटोल करने लगा। महिला ने बताया कि कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी ने उससे 3 लाख 64 हजार रुपये की ठगी कर ली। उसके बाद कन्हैया गुलाटी भूमिगत हो गया। आरोप है कि वह अब व्हाट्सएप पर कॉल करके जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने किला थाने मे शिकायत की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की। अब एसएसपी के आदेश पर किला पुलिस ने कन्हैया गुलाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।।
बरेली से कपिल यादव
