बरेली। स्कूटी के चालान का लिंक मोबाइल पर आने के बाद युवती ने जब उसे खोला तो खाते से 1.67 लाख रुपये कट गए। युवती ने साइबर ठगी की शिकायत सुभाषनगर पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना सुभाषनगर क्षेत्र की रहने वाली सीता ने बताया कि 21 फरवरी को स्कूटी का ई-चालान का मैसेज उनके मोबाइल पर आया। लिंक खोलकर उन्होंने चालान भरने लिए एक रुपये का भुगतान किया लेकिन कुछ देर बाद एक रुपया वापस भी आ गया। करीब एक घंटे बाद उनके तीन बैंक खातों से कुल 1.67 लाख रुपये कट गए। उसने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई। अब तहरीर के आधार पर सुभाषनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कुवैत मे नौकरी का झांसा देकर ठगे 1.95 लाख: बरेली। कुवैत मे नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से 1.95 लाख रुपये ठग लिए गए। जब उसने रकम वापस मांगी तो धमकी देकर दो लाख की रंगदारी मांगी गई। इस मामले में थाना किला मे मुकदमा दर्ज कराया गया है। किला के मोहल्ला जखीरा निवासी मोहम्मद इमरान ने पुलिस को बताया कि मौहल्ला रेती निवासी शानू उर्फ साजिद, उसकी पत्नी आमना बानों और मां सलमा ने उसे कुवैत में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। बेरोजगार होने के चलते उसने जेवर बेचकर 27 जुलाई 2023 को 1.95 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। रुपये देते चबल वीडिगी भी बनाया गया। जिसमें लेनदेन स्पष्ट दिख सहा है। इसके बाद आरोपियों ने नत्ती उन्हें कुवैत भेजा और न ही पैसे लौटाए। उन्होंने पुलिस से शिकायत की तो लिखित समझौता हुआ। मगर निर्धारित समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने रकम अदा नही की। 13 दिसंबर 2025 की शाम यह रकम मांगने आरोपियों के घर गए तो जान से मारने की धमकी देकर दो लाख की रंगदारी मांगी गई। इस पर उन्होंने पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।।
बरेली से कपिल यादव
