बरेली। जनपद के थाना इज्जतनगर पुलिस ने ग्राम फरीदापुर चौधरी मे हुई गोकशी की घटना के बाद सोमवार को तड़के तस्करों की घेराबंदी की। इस पर तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवावी फायरिंग की। जिसमें आरोपी तीन तस्कर पिता-दो पुत्र पैर मे गोली लगने से घायल हो गए। वही एक सिपाही भी जख्मी हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध असलहा, कारतूस व पशु काटने के उपकरण बरामद किए हैं। तस्करों के खिलाफ हत्या की कोशिश व गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल आरोपियों को अस्पताल भेजा गया है। छह तस्कर अभी फरार है। गोली लगने के बाद तीनों तस्कर माफी मांगते नजर आए। तीनों एक स्वर में बोले कि साहब गलती हो गई, अब गोकशी नहीं करेंगे। इज्जतनगर के फरीदापुर चौधरी के पास नाले मे 21 और 22 मार्च को गोवंश के अवशेष मिले थे। मामले में थाना इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस तस्करों की तलाश कर रही थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने तीन टीमों का गठन किया था। रविवार देर रात इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने टीम के साथ सिद्धार्थनगर मे केन्द्रीय विद्यालय के निकट स्थित ग्राउंड के पास बाइक सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। मगर उन तीनों पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। जिसमें सिपाही राहुल कुमार घायल हो गए। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें फरीदापुर चौधरी निवासी गोमांस तस्कर असलम व जीशान और परतापुर चौधरी निवासी नासिर पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े। तीनों के कब्जे से तीन तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, छह खोखा, गोकशी के औजार, एक बाइक और दो मोबाइल बरामद किए गए है। नौ तस्करों का गिरोह कर रहा था गोकशी: पुलिस को तस्करों ने इज्जतनगर और भोजीपुरा क्षेत्र के छह साथियों के नाम बताए है। उन्होंने बताया कि वे रात में गोकशी करने के बाद मांस थैली मे भरकर बेच देते हैं और अवशेष बोरी मे भरकर नाले मे फेंक देते थे। गोकशी की घटना पर रविवार को एसएसपी ने बैरियर वन चौकी इंचार्ज उमेश कुमार राय, कर्मचारीनगर चौकी इंचार्ज अमित कुमार, हेड कांस्टेबल मो. सलीम, पप्पूराम, मनोज कुमार, सर्वेश कुमार और कांस्टेबल अरुण कुमार को सस्पेंड कर दिया था।।
बरेली से कपिल यादव
