मानव तस्करी कर लायी गई किशोरी से कराया देह व्यापार, चार गिरफ्तार

बरेली। घर से नाराज होकर स्टेशन पहुंची वाराणसी की किशोरी मानव तस्करी करने वाली महिला के चंगुल मे फंस गई। जिसने उसे बरेली लाकर देह व्यापार कराने वाले गैंग को बेच दिया। गैंग के सदस्य उसे विभिन्न होटलों मे ले जाकर देह व्यापार कराने लगे लेकिन किशोरी एक होटल से भागकर पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर नेपाली महिला समेत गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र की रहने वाली किशोरी शुक्रवार रात बदहवास हालत मे भागकर सेटेलाइट चौकी पर पहुंची और बताया कि उसे होटल मे जबरन देह व्यापार के लिए लाया गया है। इस पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर फरीदपुर के गांव कुइयांखेड़ा निवासी विनोद यादव, कैंट मे चनेहटी की बबली यादव उर्फ निशा खान, बिजनौर मे कल्लूवाला की जसलीन कौर और नेपाल मे याशोक जिला पांचथर कुमायत की दुर्गावती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ मे किशोरी ने बताया कि वह सातवीं कक्षा तक पढ़ी है और जनवरी के पहले सप्ताह मे घरवालों के डांटने पर नाराज होकर वाराणसी रेलवे स्टेशन पहुंच गई। स्टेशन पर उसकी मुलाकात रिया नाम की महिला से हुई। रिया उसे बातों मे फंसाकर अपने घर ले गई और दो-तीन दिन तक वहां रखने के बाद घुमाने के बहाने बरेली ले आई और बबली नाम की महिला को बेचकर चली गई। बबली, उसके पति और दोस्त ने बनाया बंधक: किशोरी ने पुलिस को बताया कि बबली चनेहटी मे अपने पति खलील खान और दोस्त विनोद के साथ रहती थी। कुछ दिन पहले दुर्गावती नाम की नेपाली महिला और जसलीन भी वहां आकर रहने लगी। वे सभी उसे स्कूटी पर बीच मे बैठाकर होटलों मे लेकर जाते थे। बाकी समय उसे कमरे मे बंधक बनाकर रखा जाता था। कई बार तो दिन-रात के लिए उसका अलग-अलग सौदा किया जाता था। आरोपी आसपास ही मौजूद रहते थे और उसे वापस ले आते थे। विरोध पर मारपीट की जाती थी। तबीयत बिगड़ने पर गैंग के सदस्य उसे ठीक से दवा भी नही दिलाते थे। शुक्रवार रात विनोद, बबली, जसलीन, दुर्गावती और खलील खान उसे सेटेलाइट के पास होटल क्राउन मे लाए तो वह टॉयलेट जाने के बहाने वहां से भागकर पुलिस के पास पहुंच गई। बनाया था फर्जी आधार, गंभीर धाराओं मे मुकदमा: किशोरी ने बताया कि उसकी जन्मतिथि छह जुलाई 2011 है लेकिन आरोपियों ने वर्ष 2007 का उसका आधार कार्ड बनवा रखा था और उसे बालिग बताकर ग्राहकों को सौंपा जाता था। इस मामले मे पीड़िता की तहरीर पर थाना बारादरी मे रिया, बबली, विनोद, खलील खान, दुर्गावती और जसलीन पर मानव तस्करी, वेश्यावृत्ति के लिए बच्चे को खरीदने-बेचने, बंधक बनाने, दस्तावेज फर्जीवाड़ा, पॉक्सो एवं अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस वाराणसी की रिया, बबली उर्फ निशा के पति खलील खान और फर्जी आधार बनाने वाले सुरेश शर्मा नगर के विनय की तलाश कर रही है। बबली ने धर्मातरण कर खलील के साथ बनाया था गैंग: वाराणसी की किशोरी से देह व्यापार कराने वाले गैंग की सरगना बबली यादव है। बबली ने करीब तीन साल पहले धर्मांतरण कर खलील खान से निकाह किया और निशा खान बनकर सेक्स रैकेट चलाने लगी। उसके खिलाफ अन्य थानों मे भी देह व्यापार के मुकदमे दर्ज है। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने के आरोप में बबली उर्फ निशा खान के खिलाफ थाना कैंट मे वर्ष 2022 व 2023 और सुभाषनगर में वर्ष 2022 में एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिस खलील से बबली ने धर्मांतरण करके निकाह किया है। उसकी एक अन्य पत्नी भी है। पुलिस की जांच में सामने आया कि इज्जतनगर के मामा-भांजा रेस्टोरेंट, बजरंग ढाबा के पास ग्रीन एप्पल होटल, सेटेलाइट पर लिटिल क्राउन और मूडी मून होटल मे किशोरी को देह व्यापार के लिए भेजा गया। इस अवैध धंधे मे होटल वालों का भी हिस्सा होता था। इसके चलते पुलिस ने मुकदमे मे होटलों के मालिक व मैनेजरों को भी वांछित किया है। उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *