बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

नवाबगंज, बरेली। जनपद की थाना नवाबगंज क्षेत्र मे बरेली पीलीभीत हाईवे पर बुधवार को हुए सड़क हादसे मे एक युवक की जान चली गई जबकि घायल हुए उसके पिता की अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवो को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। पुलिस तलाश मे जुटी है। थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम गेला निवासी हरपाल (35) खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पिता का मोबाइल खो जाने से उसमे पड़ी सिम को बंद कराने के लिए बुधवार को हरपाल अपने पिता प्रेमराज के साथ बाइक से कस्बे मे आ रहे थे । बाईपास मार्ग पर गरगईया पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि प्रेमराज गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हरपाल को मृत घोषित कर दिया। प्रेमराज की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में प्रेमराज ने दम तोड़ दिया। पिता पुत्र की मौत से घर में मातम छाया हुआ है। सीएचसी में हरपाल के मृत शरीर को देखकर पत्नी हरप्यारी गश खाकर गिर पड़ी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि बाइक चालक हरपाल ने हेलमेट नही लगाया था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *