पीलीभीत हाईवे पर ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत, पति घायल

हाफिजगंज, बरेली। जनपद के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के पीलीभीत हाईवे पर रविवार शाम कांडू पुलिस के पास हुए हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई जबकि महिला का पति गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना बारादरी क्षेत्र के डोहरा गांव के रविंद्र रविवार शाम पत्नी किरन और दो वर्षीय बेटे श्रेयांश के साथ बाइक से अपनी ससुराल पीलीभीत जा रहे थे। हाफिजगंज इलाके मे पीलीभीत हाईवे पर कांडू पुल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक मे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी नवाबगंज भेजा। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद किरन और श्रेयांश को मृत घोषित कर दिया जबकि रविंद्र की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। जबकि टक्कर मारने वाला ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर ट्रक की तलाश कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *