बरेली। एक्सीडेंट के बाद बाइक थाने मे खड़ी करने पर ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय ने बारादरी थाने के अंदर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आनन फानन मे पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। फतेहगंज पश्चिमी मे ब्लॉक के पास रहने वाला अक्षय कुमार एक कंपनी मे डिलीवरी बॉय का काम करता है और अपनी मां के साथ कोतवाली क्षेत्र मे किराये पर रहता है। सोमवार शाम अक्षय बारादरी के गंगापुर क्षेत्र मे डिलीवरी देने गया तो संजयनगर निवासी विकास नाम का युवक उसकी बाइक लेकर भागा और माधोबाड़ी निवासी आकाश को टक्कर मारकर घायल कर दिया। दोनों पैर मे चोट लगने के कारण आकाश को अस्पताल मे भर्ती कराकर पुलिस ने विकास को हिरासत मे ले लिया और अक्षय की बाइक भी थाने मे खड़ी कर ली। तब से अक्षय बाइक लेने के लिए थाने मे चक्कर लगा रहा था। मगर पुलिस ने मामले का निपटारा होने तक बाइक देने से इनकार कर दिया। इससे परेशान अक्षय मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे बोतल में पेट्रोल लेकर थाना बारादरी पहुंचा। थाने के गेट पर खड़े होकर उसने सिर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और अंदर की ओर दौड़ पड़ा। यह देखकर पुलिस में हड़कंप मच गया। डिलीवरी बांय द्वारा बारादरी थाने मे आग लगाने को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने जांच के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि जिस पुलिसकर्मी की लापरवाही पाई जाएगी। उसके खिलाफ कार्रवाई तय है। वही जिला अस्पताल मे भर्ती अक्षय का कहना है कि बाइक थाने मे खड़ी होने के कारण वह डिलीवरी का काम नही कर रहा है। वह कई बार अपनी बाइक लेने थाने गया लेकिन पुलिस ने लौटा दिया। परेशान होकर उसने थाने में आत्मदाह करने का निर्णय लिया। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सीओ को मामले की जांच के निर्देश दिए है। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
