लव जिहाद का आरोप लगाकर लोगों ने सीबीगंज थाने मे किया हंगामा

सीबीगंज, बरेली। जनपद के थाना सीबीगंज क्षेत्र मे समुदाय विशेष का युवक एक युवती को बहलाकर ले गया और तीन दिन बाद भी बरामदगी न होने पर लोगों ने लव जिहाद का आरोप लगाकर सीबीगंज थाने में हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर ने 24 घंटे में उसकी बरामदगी का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। परिवार के लोगों ने बताया कि वाहिद उर्फ भूरा ने युवती को प्रेमजाल मे फंसाया और 19 फरवरी की शाम उसे बहलाकर अपने साथ ले गया। इसमें भूरा के भाई अनीश ने भी उसका सहयोग किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन अब तक न तो युवती को बरामद किया और न ही कोई आरोपी गिरफ्तार हुआ। इससे आक्रोशित होकर रविवार को पार्षद पति उमेश गंगवार और पूर्व पार्षद सुखदीश कश्यप समेत तमाम ग्रामीण थाना सीबीगंज पहुंचे और लव जिहाद का आरोप लगाकर हंगामा करते हुए युवती की बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने ग्रामीणों को 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। उन्होंने कहा कि युवती को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *