युवक को जबरन जहर खिलाने का आरोप, मौत, फोन पर रिकॉर्ड कराए बयान

आंवला, बरेली। जनपद के थाना आंवला क्षेत्र मे मारपीट के बाद जहर पिलाने के बाद आरोपी रजत को तड़पता छोड़कर चले गए। इसके बाद रजत ने कॉल करके यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। साथ ही अपने मौसेरे भाई रवि को फोन कर पूरी घटना के बारे मे बताया। इस दौरान रजत ने रवि से कॉल रिकॉर्ड करने को कहा। सूचना के बाद परिजन जब मौके पर पहुंचे तो रजत की हालत काफी गंभीर थी। परिजन जब उसे अस्पताल ले जा रहे थे। तब भी उसने वही बात दोहराई जो उसने फोन पर मौसेरे भाई को बताई थी। उसने ही भाई को आरोपियों के नाम बताए थे। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद परिजन आनन फानन उसे अस्पताल ले गए। घटना के बाद थाने मे हंगामा: रजत के दम तोड़ने के बाद परिजन समेत तमाम लोग आंवला थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। सूचना पर सीओ नितिन कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजन को सामझाकर शांत किया। इसके बाद पिता ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर शाम को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बताते है कि आरोपियों के परिवार की एक महिला के साथ रजत का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले की जानकारी उसके परिवार वालों को चली तो वे बौखला गए। इसके बाद से वे रजत को ठिकाने लगाने की योजना बना रहे थे। सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला के पति और भाइयों ने युवक को जहर दिया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *