मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र मे जमीन के विवाद मे ग्रामीण ने तहसील परिसर मे आत्मदाह करने को अपने ऊपर पेट्रोल डालने का प्रयास किया। तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार ने मामले की जांच को नायब तहसीलदार के नेतृत्व मे टीम गठित की। टीम जांच कर दो दिन मे रिपोर्ट देगी। पुलिस ने ग्रामीण को घर ले जाकर परिजनों को सौंप दिया। मीरगंज तहसील क्षेत्र के गांव बहरोली मे जमीन को लेकर गांव के रामप्रसाद और हुरहुरी के आविद अली के बीच विवाद चल रहा है। रामप्रसाद ने जमीन पर निर्माण शुरू करा दिया। इस पर आविद ने केन से पेट्रोल अपने ऊपर छिड़कने की कोशिश। इस दौरान अधिवक्ता नावेद खां ने पकड़ लिया और केन छीन ली। अधिवक्ता ने अधिकारियों के सामने मामला रखने को कहा। इस पर तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार और चौकी प्रभारी पंकज कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस आबिद को तहसीलदार के कक्ष मे ले गई और जांच कराने का आश्वासन दिया। एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वही हुरहुरी निवासी रामप्रसाद पुत्र लेखराज ने बताया गोरा लोकनाथपुर पुल गुजरने के चलते उधर की जमीन का रेट अधिक होने से रुमाल शाह का लड़का आविद अल्वी और रुमाल शाह मनगढ़ंत ड्रामा कर रहे है। हमारे पास उस समय रुपयों की कोई व्यवस्था नही थी इसलिए मकान नही बना पाए थे। लेकिन हमारा कब्जा बरकरार था। अव रुपयों की व्यवस्था हुई है। तो हमने निर्माण कार्य तीन दिन पहले शुरू कर दिया तो अब ये वेवजह आरोप लगा रहे हैं। सभी आरोप मनगढ़ंत है निराधार है।।
बरेली से कपिल यादव
