बहेड़ी के फर्जी यूनिसन नर्सिंग होम के प्रबंधक व संचालक पर मुकदमा दर्ज

बरेली। बहेड़ी मे अवैध रूप से चल रहे यूनिसन अस्पताल के संचालक पर शिकंजा कसने लगा है। आपरेशन के दौरान महिला की मौत के मामले मे नोडल अधिकारी पंजीकरण डिप्टी सीएमओ डा. अमित कुमार ने बहेड़ी मे बाइ‌पास स्थित फर्जी यूनिसन नर्सिंग होम के प्रबंधक व संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चार दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएमओं के निर्देश पर नर्सिंग होम को सील कर दिया था। नर्सिंग होम का सीएमओ कार्यालय मे पंजीकरण हो नही था। गांव पिपरिया रंजीत निवासी मीता पानी राजपाल को बच्चेदानी मे गांठ की शिकायत है। स्वजन गीता को 19 फरबरी को आपरेशन के लिए यूनिसन नर्सिंग होम मे लेकर गए थे लेकिन अचानक तबीयत बिगडने पर उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद स्वजन ने हंगामा किया था। 20 फरवरी को डिप्टी सीएमओ डा. अमित कुमार, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी बहेड़ी ने पुलिस के साथ नर्सिंग होम का निरीक्षण किया था। डा. अमित कुमार के मुताबिक जांच मे पाया कि नर्सिंग होम से सीएमओ कार्यालय मे पंजीकृत ही नही है। इस पर नर्सिंग होम को सील कर दिया था। अब नर्सिंग होम के प्रबंधक और संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीएमओ डा. विश्राम सिंह ने बताया कि फर्जी नर्सिंग होम मे महिला की मौत के मामले मे बहेड़ी धाने में प्रबंधक और संचालक पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। विवेचना करने के बाद आरोपितों पर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *