पांच तस्कर गिरफ्तार, पौने छह किलो अफीम बरामद

बरेली। जनपद के तीन थाना क्षेत्रों मे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से एक झारखंड से सप्लाई लाने वाला भी शामिल है। उनके कब्जे से पौने छह किलो अफीम बरामद हुई है। एएनटीएफ और कैंट पुलिस की टीम ने बदायूं मे थाना बिनावर के गांव मिर्जापुर निवासी शिवकुमार और झारखंड मे जिला चतरा थाना पत्थलगड्डा के गांव नवाडीह निवासी बाबूलाल दांगी को त्रिशूल तिराहे से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से साढ़े चार किलो अफीम बरामद हुई है। पूछताछ में सामने आया कि बाबू झारखंड से ट्रेन द्वारा अफीम की खेप लेकर आया था। जिसे वे दोनों आगे बेचने जा रहे थे। उनके कब्जे एक मोबाइल, रेलवे टिकट और 5300 रुपये भी बरामद हुए हैं। कैंट थाने मे मुकदमा दर्ज कर सोमवार को उन्हें जेल भेजा जाएगा। बारादरी पुलिस ने फतेहगंज पश्चिमी के गांव दुगीपुर निवासी अरविंद यादव और दिनेश को भरतौल रोड से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 741 ग्राम अफीम बरामद हुई है। दोनों मीरगंज के गांव तिलमास गौटिया के कदीर अहमद से अफीम लेकर बाइक से उसे बेचने जा रहे थे। मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। कदीर की तलाश जारी है। इसके अलावा प्रेमनगर पुलिस ने भमोरा के गांव लहर निवासी निरोत्तम मौर्य को 534 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसे यह अफीम नरेंद्र नाम के दोस्त ने लाकर दी थी, जिसे वह सप्लाई करने जा रहा था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *