धनराज बिल्डर्स के प्रोपराइटर समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

बरेली। चेक देकर करोडो की जमीन की रजिस्ट्री करवाकर बिल्डर्स ने चेक बाउंस करवाकर किसान के साथ धोखाधड़ी कर दी। इसके बावजूद आरोपियों ने कब्जा कर निर्माण शुरू करा दिया। किसान की शिकायत पर विल्डर्स के खिलाफ थाना बिथरी मे मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बालीपुर अहमदपुर निवासी अनिल कुमार का कहना है कि उन्होंने गांव मे स्थित अपनी जमीन का सौदा धनराज बिल्डर्स, एकतानगर के प्रोपराइटर मॉडर्न विलेज दोहना निवासी राकेश से 3.45 करोड़ मे किया था। 28 जून 2016 को बैनामा होने के बाद उन्हें चार चेक दिए गए। 28 अक्तूबर 2017 को उन्होंने चारों चेक खाते मे लगे तो अपर्याप्त धनराशि के चलते भुगतान नही हुआ। इस पर उन्होंने शिकायत कर नामांतरण रुकवा दिया। इसके बावजूद धनराज बिल्डर्स ने 25 मई 2023 को राकेश कुमार व शुभम कुमार को बैनामा करा दिया जबकि खतौनी मे उनका नाम अंकित नही था। अनिल का आरोप है कि उक्त जमीन आबादी में दर्ज थी। इसके बावजूद आरोपियों ने स्टांप चोरी करते हुए जमीन का सौदा आगे कर दिया। राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराकर आरोपी उस जमीन पर कब्ला कराकर निर्माण करा रहे हैं। इसको लेकर कोर्ट में भी मामला विचाराधीन है। फिर उनकी जमीन पर निर्माण किया जा रहा है। इसको लेकर उन्होंने एसएसपी से शिकायत कर धनराज बिल्डर्स के प्रोपराइटर राकेश शर्मा और दो अन्य बिल्डर राकेश कुमार व शुभम कुमार के खिलाफ थाना बिथरी मे मुकदमा दर्ज कराया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *