अवैध संबंध के शक मे पति ने पत्नी की हत्या कर श्मशान मे फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार

भुता, बरेली। जनपद के थाना भुता क्षेत्र के गांव रावलकलां मे सोमवार देर रात 30 साल की मंजू देवी की उसके पति भीमसेन ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिर मंगलवार तड़के ही उसका शव ले जाकर गांव की श्मशान भूमि में फेंक दिया। सुबह ग्रामीण वहां से गुजरे तो महिला का शव देखकर दंग रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जानकारी के मुताबिक गांव रावलकलां निवासी भीमसेन की पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उसने पीलीभीत जिले के एक गांव निवासी मंजू देवी से शादी कर ली। बताया गया है कि भीमसेन पत्नी मंजू देवी पर शक करता था। उसे लगता था कि मंजू देवी के किसी युवक से संबंध है। अवैध संबंधों के शक में उसने मंजू की हत्या कर दी और शव को श्मशाम भूमि में फेंक दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल की। मंजू के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। जिससे लग रहा है कि उसे बेरहमी से पीटा गया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। वही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि मंजू की चीख-पुकार सुनकर पडोसियों ने 108 एंबुलेस बुला ली थी। एंबुलेस मौके पर पहुंची भी लेकिन आरोपी ने घायल पत्नी को इलाज के लिए ले जाने से रोक दिया। उसने एबुलेंस कर्मियों से अभद्रता की और उन्हें वापस जाने पर मजबूर कर दिया। यदि समय रहते इलाज मिल जाता तो मंजू की जान बच सकती थी। पुलिस को ऐसे मिले अहम सुराग: ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस को श्मशान भूमि में शव पड़ा मिला। मौके से खून से सना डंडा बरामद हुआ, जो तीन टुकड़ों मे टूटा मिला। पुलिस ने कॉल लोकेशन के आधार पर आरोपी भीमसेन को हिरासत मे ले लिया। भीमसेन के खिलाफ विभिन्न थानों मे.गंभीर धाराओं मे मुकदमे दर्ज है। उस पर बलात्कार, चोरी और लूट जैसे अपराधों के मामले पहले से दर्ज बताए जा रहे है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंधों के शक मे हत्या का प्रतीत होता है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *