हवालात से लंगड़ाते निकला ऋषभ ठाकुर, दो मामलों मे भेजा जेल

बरेली। जनपद मे खुद का आतंक बताने वाले ऋषभ ठाकुर को बारादरी पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। कोर्ट मे पेश करने के लिए जब पुलिस ने उसे हवालात से निकाला तो आरोपित लंगड़ाते हुए निकला। आरोपित ऋषभ स्पा सेंटर से रंगदारी मांगने के मामले मे वांछित था। उसके खिलाफ सोमवार को ही जिला बदर होने के बाद भी जिले मे घूमने का एक और मुकदमा लिखा गया है। हफ्ते भर पहले पीलीभीत रोड स्थित कासा गोल्डन स्पा का दो युवकों ने देह व्यापार का आरोप लगाकर वीडियो प्रसारित किया था। मामले मे बारादरी पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की लेकिन वहां पर देह व्यापार से संबंधित कुछ भी नही मिला। पुलिस की कार्रवाई के बाद अगले दिन इंटरनेट मीडिया पर एक आडियो प्रसारित हुआ था, जिसमें स्पा सेंटर की रिशेस्पनिस्ट से बातचीत हो रही थी। रिशेप्सनिस्ट से बात करने वाले ने खुद का नाम आशु यादव बताया और 40 हजार रुपये रंगदारी मांगी। कहा कि उसका नेता ऋषभ ठाकुर है। इस मामले में रिशेप्सनिस्ट मुस्कान के शिकायती पत्र पर बारादरी पुलिस ने आशु यादव और उसके नेता ऋषभ ठाकुर समेत पांच लोगों पर मुकदमा लिखाया गया था। इसके बाद एक और आडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। जिसमें खुद ऋषभ ठाकुर बात करता सुनाई दे रहा था। ऋषभ रिशेप्सनिस्ट को धमकी दे रहा था कि बरेली में उसका आतंक है। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और सोमवार को आरोपित को बीडीए की नवनिर्मित कालोनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे जिला बदर होने के बाद भी शहर मे आने की अनुमति की जानकारी मांगी तो वह नही दिखा पाया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर एक और प्राथमिकी पंजीकृत कर ली। मंगलवार को पुलिस ने जब उसे कोर्ट में पेश करने को हवालात से निकाला तो वह लंगड़ाते हुए बाहर निकला। पुलिस ने अब उसे रंगदारी मांगने और जिला बदर होने के बाद भी शहर में दोबारा आने के मामले में जेल भेज दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *