बरेली। विश्व धरोहर बरेली के बड़ी ब्रह्मपुरी की 166वीं फाल्गुनी रामलीला बुधवार को पताका यात्रा के साथ शुरू हो गई। पताका यात्रा श्री नरसिंह मन्दिर से विधिवत पूजन के बाद निकाली गई।
नरसिंह मंदिर में सर्वप्रथम श्री गणेशजी एवं श्री हनुमानजी का पूजन किया गया। जो पूजन कमेटी अध्यक्ष राजू मिश्रा एवं मुख्य अतिथि डॉ विनोद पागरानी द्वारा पंडित केशरी नंदन कौशिक ने संपन्न कराया।
इसके बाद निकली पताका यात्रा में सैकड़ों राम भक्त शामिल हुए। यात्रा ब्रह्मपुरी, मलूकपुर चौराहा, मोहल्ला सौदागरान, सीता राम कूँचा, बड़े बाजार, गढ़ईया, छोटी ब्रह्मपुरी से वापस मूँछों वाले हनुमानजी मंदिर पर आकर के विश्राम हुई।
प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि यहां पताका को मंदिर के प्रांगण में लगे पीपल के वृक्ष पर बांधकर विधिवत रामलीला की शुरुआत करने की अनुमति भगवान से ली जाती है, कल शाम से रामलीला के प्रथम दिन से लीला का मंचन होगा।
पीस कमेटी ने किया स्वागत
नदीम इकबाल के नेतृत्व में पीस कमेटी के संरक्षक जनार्दन आचार्य, फै़ज़ रजा, सोनू खान, सोनू खान, मोंटू दादा, महेश प्रजापति, रोहित अग्रवाल आदि ने यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा में शामिल रहे राम भक्त
यात्रा में संरक्षक सर्वेश रस्तोगी, पार्षद राजेश अग्रवाल, गंगा महारानी शोभायात्रा के अध्यक्ष सुमित सैनी, जिलाध्यक्ष स्वर्णकार संघ विनोद रस्तोगी, पंकज मिश्रा, अंशु सक्सेना, विवेक शर्मा, पंडित सुरेश कटिहा, अमित वर्मा, महेश पंडित, संजू गुप्ता, सत्येंद्र पांडेय, लक्ष्य रस्तोगी, अमन रस्तोगी, अध्यक्ष राजू मिश्रा, महामंत्री सुनील रस्तोगी, उपाध्यक्ष नीरज रस्तोगी, कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, सहकोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, सतेन्द्र पांडेय, अशोक गुप्ता, शेखर रस्तोगी, सुरेश कटिहा, अखिलेश अग्रवाल, दीपेन्द्र वर्मा, बॉबी रस्तोगी, महिवाल रस्तोगी, सोनू पाठक, मीडिया प्रभारी सचिन श्याम भारतीय आदि उपस्थित रहे।
