NTF का बड़ा प्रहार: कार्यवाहियों में इनामी बदमाशों की गिरफ्तारियों से लेकर एमडी फैक्ट्रियों का भंडाफोड़

राजस्थान/बाड़मेर- आपके आसपास में कोई भी व्यक्ति नशे का काला कारोबार कर रहा है, जो आगामी चुनावों के लिए नशे की खेप मगवाकर आने वाली युवा पीढ़ीयों को बर्बाद करने पर तुला हुआ है और अगर आप हमारे साथ जानकारी साझा करते हैं तो सोने पे सुहागा, एएनटीएफ और एटीएस के महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के मार्गदर्शन में नशे के खिलाफ यह मुहिम जारी रहेगी और इस ऑपरेशन में शामिल टीम को जल्द सम्मानित किया जाएगा। अगर आपके आसपास किसी अपराधी या नशे के कारोबार की जानकारी हो तो एएनटीएफ के नंबर 0141-2502877 या व्हाट्सएप 9001999070 पर सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

एएनटीएफ और एटीएस के महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि बाड़मेर जिले में अपराधियों और नशे के खिलाफ निरन्तर चलाए जा रहे अभियानों के तहत बाड़मेर जैसलमेर और बालोतरा क्षेत्र की एएनटीएफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स चौकी बाड़मेर ने अब तक लगभग तीन दर्जन बड़ी कार्यवाहियों को अंजाम देकर पुलिस महकमे में अपनी साख मजबूत की है। महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार आईपीएस, जयपुर राजस्थान के मार्गदर्शन व उपअधीक्षक पुलिस मनीषदेव विश्वकर्मा के नेतृत्व में टीम ने जिले में अपराधियों और नशा तस्करों की नींद उड़ा दी है।

इनामी बदमाशों पर कसा शिकंजा

एएनटीएफ टीम ने “ऑपरेशन मरुधर” के तहत चौहटन थाने के दो प्रकरणों व रीको थाने के एक प्रकरण में वांछित 25,000 रुपये इनामी मुल्जिम शंकर पुत्र विशनाराम जाति विश्नोई, निवासी उपरला, थाना चौहटन को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध पूर्व में 2 प्रकरण दर्ज हैं।

“ऑपरेशन मद्धुग्राम” के तहत धोरीमन्ना थाने के दो प्रकरणों में वांछित 25,000 इनामी मुल्जिम कमलेश उर्फ कार्तिक पुत्र सदराम जाति बिश्नोई, निवासी लुंभानियों की ढाणी चैनपुरा को धर दबोचा। उस पर पूर्व में 3 प्रकरण दर्ज हैं।

“ऑपरेशन विषधुम-1” में बालोतरा जिले के थाना कल्याणपुर के एक प्रकरण में 20,000 इनामी मुल्जिम जोगाराम उर्फ जोगेन्द्र पुत्र भगाराम जाति जाट, निवासी चवा, थाना सदर बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया।

“ऑपरेशन विषधुम-2” के तहत गडरारोड थाने के एक प्रकरण में 25,000 इनामी मोतीसिंह पुत्र सरूपसिंह जाति राजपूत, निवासी सातलिया बिजावल पर शिकंजा कसा गया।

“ऑपरेशन चोरसट” के तहत कोतवाली थाने के एक प्रकरण में 25,000 इनामी मुल्जिम अजयसिंह उर्फ अर्जुनसिंह पुत्र सवाईसिंह जाति राजपूत, निवासी दूधवा खुर्द, थाना चौहटन को गिरफ्तार किया गया। उस पर पूर्व में 12 प्रकरण दर्ज हैं।

कोतवाली बाड़मेर और सिणधरी थाने दोनों में 10-10 हजार रुपये यानी कुल 20,000 रुपये का इनामी मुल्जिम हेमरतन उर्फ हेमाराम उर्फ हेमला पुत्र कमलेश कुमार जाति जाट, निवासी सऊओं की ढाणी भोजासर, थाना बायतु, जिला बालोतरा को भी टीम ने गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध पूर्व में 2 प्रकरण दर्ज हैं।

“ऑपरेशन जिस्मना” के तहत कोतवाली थाने के तीन प्रकरणों में वांछित 25,000 इनामी मुल्जिम जितेन्द्र उर्फ जितू पुत्र बगताराम जाति मेघवाल, निवासी धोरीमन्ना को गिरफ्तार किया। उस पर 8 पूर्व प्रकरण दर्ज हैं।

“ऑपरेशन मदनगर” में चौहटन थाने के एक प्रकरण में 25,000 इनामी मुल्जिम महेशगिरी पुत्र मांगगिरी जाति गोस्वामी, उम्र 33 वर्ष, निवासी खडीन, थाना रामसर को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध पूर्व में 2 प्रकरण दर्ज हैं।

कोतवाली बाड़मेर के एक प्रकरण में 25,000 इनामी मुल्जिम रामस्वरूप पुत्र देवाराम जाति विश्नोई, निवासी खारा, थाना रामसर को भी गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा एक लाख रुपये के इनामी मुल्जिम रमेश कुमार अनिल कुमार पुत्र सोहनलाल जाति बिश्नोई, निवासी नेडीनाडी, थाना धोरीमन्ना, जिला बालोतरा को भी एएनटीएफ चौकी बाड़मेर की सूचना पर दस्तयाब किया गया।

25,000 इनामी मुल्जिम रुगाराम पुत्र सताराम जाति जाट, निवासी खारापार, थाना गिड़ा, जिला बालोतरा को 5 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया।

नशे की तस्करी पर करारी चोट

एएनटीएफ की सूचना पर थाना सेडवा में 25 अक्टूबर 2025 को 10.162 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। 9 दिसंबर 2025 को थाना गुडामालानी में मुल्जिम अनिल कुमार के कब्जे से 11.328 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। 16 दिसंबर को थाना शिव के अंतर्गत मुल्जिम कालाराम के खेत से 36.220 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया गया।

18 दिसंबर 2025 को थाना सेडवा में मुल्जिम भजनलाल के कब्जे से 39.706 किलोग्राम अवैध पोस्त डोडा, 716 ग्राम निर्मित अफीम व 33,560 रुपये नकद सहित मोबाइल बरामद हुए। 21 दिसंबर को थाना बिजराड़ में मुल्जिम बगताराम के कब्जे से 7.024 किलोग्राम पोस्त डोडा व 225 ग्राम अवैध निर्मित अफीम जब्त की गई।

24 दिसंबर 2025 को थाना रीको में मुल्जिम रूपाराम के कब्जे से 1 किलो 574 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई — उस पर पूर्व में 3 प्रकरण दर्ज हैं। अगले ही दिन 25 दिसंबर को थाना रीको में ही मुल्जिम चोलाराम के कब्जे से 882 ग्राम अवैध नशीली दवाइयां कुल 8,000 टेबलेट जब्त की गईं।

केन्द्रीय नारकोटिक्स जोनल जोधपुर में 24 क्विंटल 88 किलो अवैध डोडा पोस्त के प्रकरण में वांछित मुल्जिम मुलाराम गोरसिया को भी एएनटीएफ की सूचना पर दस्तयाब किया गया। उस पर 8 पूर्व प्रकरण दर्ज हैं।

3 जनवरी 2026 को थाना रीको में मुल्जिम दीपसिंह पुत्र हिरसिंह राजपूत निवासी कपुर्डी, थाना बाड़मेर ग्रामीण के कब्जे से 736 ग्राम नशीली दवाइयां 6,000 टेबलेट बरामद हुईं।

5 जनवरी 2026 को थाना सिवाना, जिला बालोतरा में मुल्जिम हडमानसिंह राजपुरोहित निवासी लोद्रवा के कब्जे से 184 ग्राम अफीम जब्त की गई।

9 जनवरी 2026 को थाना धोरीमन्ना में मुल्जिम सत्यप्रकाश पुत्र नारायणराम जाति विश्नोई, निवासी विश्नुनगर राणासर कला, गोलियाणा के कब्जे से 1,500 ग्राम अफीम बरामद हुई। उस पर 2 पूर्व एनडीपीएस प्रकरण दर्ज हैं। इसी दिन थाना सेडवा में मुल्जिम जुजाराम जाति जाट, निवासी खाराडेर के कब्जे से 16.966 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया गया।

10 जनवरी 2026 को थाना वल्लभनगर, जिला उदयपुर में एएनटीएफ की सूचना पर 486.795 किलोग्राम डोडा पोस्त की बरामदगी हुई, हालांकि मुल्जिम फरार हो गया।

19 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली बाड़मेर में 27 किलोग्राम 1,300 ग्राम निर्मित अफीम बरामद की गई। 26 जनवरी 2026 को थाना भीनमाल, जालोर में मुल्जिम भंवरलाल पुत्र तजाराम जाति जाट, निवासी भैखड़ी सेडवा और ओमप्रकाश पुत्र बाबूलाल जाति बिश्नोई, निवासी विरावा जालोर के कब्जे से एक स्विफ्ट कार व 44.771 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।

3 फरवरी 2026 को थाना गुडामालानी में 10.112 किलोग्राम डोडा पोस्त, 13 फरवरी को थाना रीको बाड़मेर में मुल्जिम बाबूलाल पुत्र ठाकुराराम जाति बिश्नोई, निवासी सोमावड़ी के कब्जे से 1 किलो 286 ग्राम अफीम दूध और 334 ग्राम निर्मित अमल बरामद किया गया।

6 फरवरी 2026 को थाना गुडामालानी से मुल्जिम कैलाश कुमार पुत्र सदराम जाति बिश्नोई, निवासी बांद, थाना गुडामालानी, जिला बालोतरा के कब्जे से 2.24 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई।

दो एमडी ड्रग्स फैक्ट्रियां का भंडाफोड़

एएनटीएफ की सबसे बड़ी उपलब्धियों में दो अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्रियों का पर्दाफाश रहा। 6 फरवरी 2026 को थाना सेडवा में मुल्जिम रामजीवन के कब्जे से एमडी ड्रग्स बनाने के रासायनिक पदार्थ व उपकरण जब्त किए गए।

22 फरवरी 2026 को थाना चौहटन में मुल्जिम भगाराम पुत्र रीझूराम जाति भील, निवासी रोहिड़यों का तला, थाना चौहटन से एमडी ड्रग्स बनाने में प्रयुक्त सामग्री जब्त कर एमडी फैक्ट्री सील की गई। उल्लेखनीय है कि मुल्जिम के विरुद्ध राजस्थान व गुजरात में कई अवैध शराब के प्रकरण पहले से दर्ज हैं।

अवैध शराब पर भी लगाम

18 फरवरी 2026 को मुल्जिम कैलाश उर्फ टीकमराम पुत्र भूराराम जाति जाट, पेशा ड्राइवर, निवासी मागीणी, थाना शिव के खिलाफ बाड़मेर से गुजरात जाने वाली प्राइवेट बस आरजे 01 टी 5645 से अवैध शराब जब्त कर कार्यवाही की गई।

एएनटीएफ चौकी बाड़मेर की अब तक की कुल 32 कार्यवाहियों में नौ इनामी मुल्जिमों को गिरफ्तार कर कुल 2,25,000 रुपये की इनामी राशि अर्जित की गई। दो अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्रियां जब्त करते हुए थाना सेडवा और थाना चौहटन में प्रकरण दर्ज कराए गए। एमडी, डोडा चूरा, अफीम दूध और स्मैक की बरामदगी कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 23 प्रकरण दर्ज कराए गए।

बाड़मेर जैसलमेर और बालोतरा एएनटीएफ टीम में प्रभारी महिपालसिंह के साथ हैडकांस्टेबल किशोर कुमार (1377 ), देवाराम (1394) तथा कांस्टेबल मालाराम (231), सदाम हुसैन (237), गोपाल (229), खीमसिंह (236), अशोक (153) और चालक ओमप्रकाश (103) शामिल रहे।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *