वन्या सिंह, स्नेहल सोनी और मन्नत दुग्गल बनी कल्कि फाउन्डेशन ट्रस्ट की ब्रांड एंबेसडर

नई दिल्ली – कल्कि फाउन्डेशन ट्रस्ट के संस्थापक व अध्यक्ष वरुण रस्तौगी जी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आप सभी को बताते हुए बड़ी प्रसन्नता हो रही है की सक्रिय सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं गैर राजनितिक पंजीकृत संस्था कल्कि फाउंडेशन ट्रस्ट ने संस्था का विस्तार करते हुए – प्रोफेशनल कथक डांसर, मॉडल, अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता वन्या सिंह, सुप्रसिद्ध भजन गायिका स्नेहल सोनी और बहुमुखी प्रतिभा की धनी एक्टर मन्नत दुग्गल को कल्कि फाउन्डेशन ट्रस्ट का ब्रांड एंबेसडर मनोनित किया है, समस्त कल्कि परिवार ने हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं प्रेषित की है।

वन्या सिंह, स्नेहल सोनी व मन्नत दुग्गल को कल्कि न्यूज व कल्कि फाउंडेशन ट्रस्ट की और से प्रतिष्ठित कल्कि गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।

(1) वन्या सिंह – दिल्ली की हलचल भरी सड़कों से लेकर स्टेज और स्क्रीन की जगमगाती रोशनी तक, 20 साल की वन्या सिंह ने सिर्फ़ साढ़े तीन साल की उम्र से ही परफ़ॉर्मिंग आर्ट्स की दुनिया में अपना रास्ता बनाना शुरू कर दिया था। एक प्रशिक्षित कथक डांसर, वन्या ने पूरे भारत में हुई प्रतियोगिताओं में अब तक 350 से ज़्यादा पुरस्कार जीते हैं, उन्होंने ‘एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट’ की शुरुआत की है — यह एक ऐसी पहल है जो वंचित और विशेष ज़रूरतों वाले बच्चों के लिए समर्पित है। इस मंच के ज़रिए, वह इन युवा प्रतिभाओं को अपने हुनर ​​को दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपनी सीमाओं से परे जाकर बड़े सपने देखने के अवसर देने का काम करती हैं।

(2) स्नेहल सोनी – झारखंड की 11 वर्षीय नन्ही भजन गायिका स्नेहल सोनी अपनी मधुर, स्पष्ट और भावपूर्ण आवाज़ के कारण भक्ति संगीत के क्षेत्र में तेजी से राष्ट्रीय पहचान बना रही है।
कम उम्र में ही स्नेहल सोनी पारंपरिक भजन, लोक संगीत, शास्त्रीय संगीत, स्तोत्र तथा गुरबानी जैसे विविध संगीत रूपों में अपनी प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। अपनी पढ़ाई के साथ-साथ संगीत साधना को निरंतर आगे बढ़ा रही हैं।
स्नेहल सोनी ने कम आयु में ही अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं।
उनके गायन में भक्ति भाव, स्पष्ट उच्चारण और गहराई देखने को मिलती है, जो उन्हें विशिष्ट बनाती है।

(3) मन्नत दुग्गल – दिल्ली की अनुभवी 16 साल की बहुमुखी प्रतिभा की धनी एक्टर मन्नत दुग्गल ने कई बॉलीवुड फिल्मों, लघु फिल्म, विज्ञापनों, प्रिंट शूट आदि में अपनी कला का परिचय दिया है।
उनके चेहरे के भाव, मनमोहक मुस्कान और बोलने का अंदाज हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है।
अपनी पढ़ाई के साथ साथ इतनी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं जिसको देखते हुए उनके बड़े होकर एक सफल और प्रसिद्ध एक्टर बनने के संकेत मिलते हैं।

वन्या, स्नेहल और मन्नत को उनके कार्यों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है।

आपको बताते चलें कि इससे पहले 20 साल या उससे कम उम्र की श्रेणी में फरीदाबाद से सृष्टि गुलाटी और दिल्ली से वान्या शर्मा को कल्कि फाउंडेशन ट्रस्ट का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।इसके लिए समस्त कल्कि परिवार गौरवान्वित अनुभव कर रहा है एवं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *