शेरगढ़, फतेहगंज पूर्वी, बरेली। हाथरस मे बीईओ और शेरगढ़ निवासी सुल्तान अहमद ने अपनी छोटी बेटी का एडमिशन परिषदीय स्कूल की कक्षा एक मे कराया है। प्राथमिक विद्यालय ब्योंधा खुर्द मे कक्षा एक मे अंदलीब अंसारी का एडमिशन शेरगढ़ के बीईओ मुकेश भारती की मौजूदगी मे किया गया। कस्बा निवासी सुल्तान अहमद शेरगढ़ के गांव मानपुर पूर्वी मे सहायक शिक्षक पद पर कार्यरत थे वर्ष 2021 मे खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर चयनित हुए थे। प्राथमिक विद्यालय ब्योंधा के प्रधानाध्यापक लईक अहमद ने बताया कि प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के तहत अन्दलीब अंसारी का नामांकन मॉडल प्राथमिक विद्यालय ब्योंधा मे कक्षा एक में हुआ है। अफसरों का अपने बच्चों का एडमिशन परिषदीय स्कूल मे कराने वाले सुल्तान पहले व्यक्ति है। प्रधानाध्यापक की पुत्री फरीहा लईक भी इसी विद्यालय मे कक्षा दो मे अध्यनरत है। सहायक अध्यापक अनीस अहमद का बेटा जैनुल आबेदीन कक्षा चार मे पढ़ रहा है। फतेहगंज पूर्वी : नए सत्र की शुरुआत होने पर आज बच्चों के नए प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभहो गई। गुरुवार को क्षेत्र के ग्राम सिमरा हरचंद सिंह में सरकारी स्कूल में नए बच्चों का एडमिशन किया गया। इसी क्रम में ग्राम शाहपुर बनियान, विलपुर, अशोकपुर, आदि गांव में भी नए प्रवेश किए गए।।
बरेली से कपिल यादव
