बरेली। मौसम ने लगभग एक हफ्ते बाद मिजाज बदला। सर्दी से फिलहाल राहत मिलती नही दिख रही है। शुक्रवार को धूप खिली तो लोगो को कुछ राहत मिली। लेकिन हवा के कारण सर्दी की जकड़न से लोग फिर बेहाल दिखे। पारा लुढ़कने से ठिठुरन से निजात नही मिल रही है। लोग घर मे दुबकने को मजबूर हो रहे है। शुक्रवार को निकली धूप से लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। लोगों ने दिन भर धूप का आनंद लिया। हालांकि हवा के कारण गलन जारी रही। दिन मे धूप होने के कारण सड़कों पर आवाजाही बढ़ गई। पार्कों में भी लोग मौज-मस्ती करते हुए नजर आए। धूप निकलने के साथ ही सड़कों पर आवागमन बढ़ गया लोग जरूरी कार्यों को निपटाने के लिए घरों से बाहर निकले। अलाव के पास सिमटे रहे लोगों को मौसम ठीक होने का आभास हुआ। दिन ढलते ही कोहरा बढ़ने लगा। ऐसे में लोगों को फिर से अलाव का सहारा लेना पड़ा। शहर व कस्बा मे कुछ ही स्थानों पर अलाव जल रहे है। अधिकांश स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था न होने के कारण लोग परेशान हैं। गरीबों को कंबल नही मिल सका। ठंड से निजात दिलाने के लिए शासन ने अलाव जलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। जो व्यवस्था है वह जरूरत के हिसाब से नाकाफी साबित हो रही है। उधर मौसम ठीक होने से किसानो ने आलू की खुदाई कराने में जुट गए है। बीते कई दिनों से मौसम खराब होने से आलू खुदाई मे कमी आई थी। लेकिन अब मौसम ठीक हुआ तो किसान खेतों में काम करने को पहुंचे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री बढ़कर 17.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री गिरकर 4.8 डिग्री चला गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इससे धूप के बाद भी गलन लोगों को परेशान करती रहेगी।।।
बरेली से कपिल यादव