बरेली। जिला न्यायालय मे विगत 24 वर्षों से वकालत कर रहे और समाज में हमेशा सक्रिय भूमिका में रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता व आरटीआई एक्टिविस्ट यशेन्द्र सिंह कांग्रेस पार्टी में युवा कांग्रेस व मुख्य पार्टी मे अनेक पदों पर कार्य कर चुके हैं और उन्होंने क्षत्रिय समाज में देश प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई हुई है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के लिये 123 विथरी चैनपुर विधानसभा से दावेदारी की है। जैसा कि सर्वविदित है कि बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र एक क्षत्रिय बाहुल्य विधानसभा है और उन्हें गुर्जर समाज का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त है। इसके साथ ही उनकी कार्यशैली से बिथरी चैनपुर विधानसभा की अन्य बिरादरी के लोग भी उन्हें भरपूर सहयोग प्रदान करने को तत्पर है। इस समीकरण के चलते उन्हें मुस्लिम समाज का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त रहने की आशा है। यशेन्द्र सिंह एड ने वर्ष 2012, 2017 में विधानसभा चुनाव मे दावेदारी की थी तथा 2019 लोकसभा चुनाव में आंवला लोकसभा चुनाव में टिकिट के लिये भी दावेदारी की थी। अब पुनः 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव मे भी दावेदारी की है। उत्तर प्रदेश में राजनीतिक जमीन की तलाश में जुटी कांग्रेस के लिये टिकिट वितरण में जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखना होगा। अगर कांग्रेस उत्तर प्रदेश में जातीय समीकरण बढ़िया बनाने में सफल हो जाती है तो इसमें कोई शक नही कि कांग्रेस अपनी खोई जमीन को वापस लेने में कामयाब हो जाये। बैसे भी जब से यशेन्द्र सिंह एड ने कांग्रेस पार्टी से टिकिट के लिये दावेदारी की है तब से बाकी पार्टियां भी अपने जातीय समीकरण पर विथरी चैनपुर विधानसभा पर विशेष ध्यान देने लगी है।।
बरेली से कपिल यादव