मीरगंज, बरेली। मंगलवार को चौथे चरण की परिवर्तन यात्रा लेकर महाराष्ट्र के सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी मीरगंज पहुंचे। सिंधौली चौराहा पर मीरगंज विधान सभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार, नगर अध्यक्ष इस्लाम कुरैशी, विनोद दिवाकर, अंजुम वारसी, भगवानदास फौजी, डा. रफीक अहमद, नरेंद्र गंगवार, देवेश गंगवार, रिंकू प्रजापति, शिवम सक्सेना आदि ने स्वागत किया। पूर्व विधायक सुल्तान बेग, खुर्रम बेग, अफसान खां, डा. नुसरत खां, शानू खां, शाह आलम, चांद बाबू, नावेद खां आदि ने अबू आजमी का जोरदार स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा निकाल रहे अबू आजमी के स्वागत में सपा की गुटवाजी दिखाई दी। पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने रामलीला मैदान के सामने महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व चेयरमैन हाजी गुड्डू ने बरेली बस अड्डा पर परिवर्तन यात्रा रोककर अबू आजमी का अपने समर्थकों के साथ मिलकर स्वागत किया। शीशगढ़ से परिवर्तन यात्रा बहेड़ी रवाना हो गई।।
बरेली से कपिल यादव