नगर निगम कंट्रोल रूम का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बरेली। नगर निगम प्रशासन ने कोरोना को हराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। नगर आयुक्त ने सेनेटाइजेशन के कार्य की प्रत्येक दो घंटे में कंट्रोल रूम पर रिपोर्टिंग करने के आदेश दिए हैं। रविवार को नगरायुक्त अभिषेक आनंद ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। आपको बता दें कि नगर आयुक्त ने सबसे पहले बाजार मे सेनेटाइजेशन और सफाई अभियान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई जगह कूड़े के ढेर मिले। सफाई निरीक्षकों को नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने का निर्देश दिया। इसके बाद वह नगर निगम कैंपस के कंट्रोल रूम पर शिकायतों के निस्तारण का निरीक्षण करने पहुंचे। शिकायतों का रजिस्टर चेक किया और शिकायतकर्ताओं से फोन पर बातचीत कर उनकी समस्या को सुना। अपर नगरायुक्त अजीत कुमार सिंह, प्रभारी कंट्रोल रूम आरपी सिंह को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। नगरायुक्त ने बताया कि कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का निस्तारण समय पर किया जा रहा है या नहीं इसको परखा है। शिकायकर्ताओं से फोन पर बात भी की है। जिनकी शिकायत का निस्तारण हुआ। सेनेटाइजेशन की शिकायतों का निस्तारण समय पर हो इसके लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए है। नगरायुक्त अभिषेक आनंद ने कहा है कि तीन दिन का वीकली कर्फ्यू लगा है। विशेष सफाई अभियान के तहत कचरा उठान, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, नालियों की सफाई, गंदगी वाले स्थलों पर ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव पर जोर दिया है। सैनिटाइजेशन की मांग कंट्रोल रूम नम्बर और वाट्सएप नम्बर पर कही से भी आती है तो त्वरित सैनिटाइजेशन वाहन भेजा जा रहा है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संक्रमण से लोगों को बचाने के कार्य के अधीनस्थ अधिकारियों और सफाईकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *