बरेली। विश्व वन्य संरक्षण दिवस पर बुधवार को बरेली कॉलेज में प्रेजेंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें बीएससी एमएससी की छात्राओं ने बुधवार को वन्यजीव पर आधारित प्रेजेटेशन तैयार की क्योंकि आधुनिकरण के इस दौर में अनेकों वन्य जीवो की प्रजातियों पर भी असर पड़ा है। तो कई वन्य जीवो की प्रजातियां विलुप्त होने की कगार तक जा पहुंची है। इसी सिलसिले मे बुधवार को छात्राओं ने अपने प्रेजेंटेशन के माध्यम से यह मैसेज दिया कि कैसे वन्यजीवों से भी मनुष्य जीवन प्रभावित हो सकता है। इसके साथ ही पर्यावरण को भी भारी क्षति पहुंच रही है। वन्य जीवों के संरक्षण के साथ साथ हम मनुष्य और पर्यावरण के चक्र को भी संतुलित कर सकते हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीईओ डॉ पुनीत शर्मा ने छात्रों के प्रेजेंटेशन देखकर वन्य जीव संरक्षण पर मार्गदर्शन किया। वन्य जीव संरक्षण दिवस का मुख्य उद्देश्य सभी को वन्यप्राणी, पशु-पक्षियों और पौधों के बारे में जानकारी देकर उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर उन्होंने बताया कि आखिर कैसे पर्यावरण वन्य जीवन का चक्र इस प्रकृति को चलाने के लिए बना हुआ है। यदि इन दोनों में से एक भी चक्र पर असर होता है तो इससे पूरा पर्यावरण का संतुलन बिगड़ सकता है। इस मौके पर डॉ राजेंद्र सिंह, डॉ क्षमा द्विवेदी, डॉक्टर संगीता सिंह, डा. वीनम सक्सेना, डॉ बलवीर सिंह, डा. संदीप रधुवंशी, डा. शालिनी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव