Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष बोले, किसान पंचायत के जरिए कृषि कानून के फायदे गिनायेगी भाजपा

बरेली। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बरेली पहुंचे उन्होंने बरेली पहुंचकर आईएमए हॉल में शाहजहांपुर, बदायूं मंडल के प्रभारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट संदेश दिया कि कृषि कानून किसानों के हक में है। इसको लेकर विपक्षी राजनीतिक पार्टियों सपा कांग्रेस राजनीति कर रही है। किसानों को गुमराह किया जा रहा है। विपक्षी राजनीतिक पार्टियां झूठ बोल रही हैं। उन्होंने कहा कि कृषि कानून को लेकर किसानों को गुमराह होने से बचाने के लिए अब भाजपा गांव गांव जाकर किसान पंचायत करेगी। पंचायत में किसानों के हक में कृषि कानून किस तरह से है यह बताएगी। कृषि कानून से किसानों का जीवन स्तर बदलेगा और उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए खुला बाजार उपलब्ध रहेगा। आगे कहा कि नए साल पर मोर्चा गठन कर कार्यकर्ताओं को तोहफा दिया जाएगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूरी तरह से तैयार है। कार्यकर्ताओं के बल पर 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा पूरी मजबूती के साथ रहेगी। इसके साथ ही अब प्रदेश अध्यक्ष बरेली आंवला और महानगर इकाई के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। साथ ही बैठक में नए वोटरों को बनाने के साथ-साथ ने भाजपा से जोड़ने पर मंथन किया गया। किसान आंदोलन के बाबत प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने का कहना था कि किसानों की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। विपक्ष बेवजह तूल दे रहे है। जिसको लेकर सरकार मंथन कर रही है। किसानों की समस्याओं का जल्द ही निराकरण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव मार्च-अप्रैल में होने जा रहे है। उसके बाद 2022 का विधानसभा चुनाव होना है। इन सभी चुनावों को लेकर भाजपा ने हुंकार भर दी है। यह आने वाले सभी चुनावों में अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में जुटी है। जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जनसंपर्क बढ़ाने की बात को कहा गया है। इस दौरान भाजपा ब्रज प्रांत के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, भाजपा सह संगठन मंत्री कर्मवीर, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष वीरसिंह पाल, महानगर इकाई के अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, पूर्व मेयर सुभाष पटेल, दुर्विजय सिंह शाक्य, हर्षवर्धन आर्य, गुलशन आनंद, अभय चौहान समेत ज्यादातर भाजपा नेता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *