छात्राओं व महिलाओं को बताएं उनके अधिकार व सुरक्षा के टिप्स

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में चल रहे कार्यक्रम मिशन शक्ति के अंतर्गत बीईओ बबिता सिंह के निर्देशन में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए न्योधना व पन्थरा न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर दुर्गाप्रसाद व धौरसतुइया में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व मान-सम्मान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हेतु जानकारी दी गयी। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित कानूनों के बारे में भी बताया गया। नोडल प्रभारी नीरज वर्मा व नीतिका सक्सेना ने बच्चों की सुरक्षा से संबंधित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। नोडल प्रभारी राजकुमार सिंह, सीमा कपूर व रुचि रानी ने हेल्पलाइन नंबर जैसे 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 पुलिस सहायता, 1098 चाइल्ड लाइन आदि जानकारी दी। प्रधानाध्यापक सूरज गंगवार व पल्लव शर्मा ने मिशन शक्ति कार्यक्रम में आये लोगो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे सहायक अध्यापक प्रवेश, अनुराधा गंगवार, वीरेंद्र सिंह, शिक्षा मित्र फुरकत अली उपस्थित रहे। इसके साथ ही ग्राम प्रधान अमीरन भी उपस्थित रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *