बरेली। एमएलसी चुनाव में समाजवादी प्रत्याशी के समर्थन वह उन को मजबूती दिलाने के लिए गुरुवार को शहर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर एमएलसी चुनाव को लेकर एक बैठक की। बैठक में उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि बीजेपी सरकार जनता से झूठे वादे करके सत्ता में आई है। जब उनकी सरकार सत्ता में है तो वह जनता के मुद्दों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा था कि सरकार सड़कों के गड्ढे भरने की बजाय गड्ढे खोदने का काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में हर हाल में सपा प्रत्याशी संजय मिश्रा को जिताना है। इसके लिए समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लगना होगा। आगे कहा कि बरेली नाथ नगरी के साथ ही ऐतिहासिक है और बरेली समाजवादियों की भी नगरी है इसीलिए हर हाल में हमें जीत सुनिश्चित करनी है। आगे कहा कि विधानसभा के चुनाव में अगर समाजवादी पार्टी सरकार सत्ता में आती है तो वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय और पुरानी पेंशन प्रणाली फिर से बहाल की जाएगी। बुधवारबाकी देर शाम शहर में चल रही सपा गुटबाजी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बताया कि हमें जानकारी नहीं थी। सपा गुटबाजी में बढ़ गया है। सभी कार्यकर्ताओं से अलग-अलग सुझाव लेकर बात की जाएगी। उसके बाद गुटबाजी करने वालों को समझाया जाएगा। उनकी गुटबाजी से पार्टी को नुकसान हो रहा है। यह गुटबाजी खत्म करने की जरूरत है। समाजवादी पार्टी ने इस बार संजय कुमार मिश्रा को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं बीजेपी ने डॉ हरि सिंह ढिल्लों को मैदान में उतारा है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी ताल ठोक रहे है। सभी अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे है। हालांकि बाजी किसके हाथ में लगेगी। तो आने वाले दिनों में ही साफ हो पाएगा। सपा प्रदेश अध्यक्ष इस समय एमएलसी चुनाव को लेकर जिले में दौरा कर रहे है और जीत की रणनीति बना रहे हैं। इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष इंजीनियर अगम मौर्य, महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव