झांसी- विंग्स जीवन की एक नई उड़ान (समाजसेवी संस्था) की यूनिट विंग्स की पाठशाला और फाइंडरेड्ड के द्वारा सखीपुरा बस्ती (सखी के हनुमान मंदिर) में आज बच्चों के साथ गाँधी जी के साथ साथ लालबहादुर शास्त्री जी की भी जयंती मनाई गई और उनका फूलों की माला से उनकी चित्र पर सम्मान किया गया। साथ ही साथ विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी जैसे- पेंटिंग, चरखा बनाना , स्वच्छ्ता अभियान आदि क्रियाकलाप उनके साथ किये गए जिससे कि बच्चों को भी 2 अक्टूबर क्यों मानते है और किसलिए मानते जानकारी दी गई।
बच्चो को ओर भी बहुत सारी जानकारियां दी गई एवं बच्चों को बहुत सारे गिफ्ट और स्वपलहार भी दिए गया। स्वच्छता बनाये रखने व दुसरो को स्वच्छ्ता के लिए प्रेरित के लिए शपथ ली गयी। इस कार्यक्रम में डॉ0 आशीष शर्मा, अंकित साहू, नरेश बघेल, अमित पटेल, जितेश कुमार,अफ़ज़ल खान,हेमंत शर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा, रजत गोस्वामी, प्रभात शर्मा, राघव दलमोत्रा, राशिद खान, महेंद्र वर्मा, ब्रजेन्द्र सिंह, शुभम मिश्रा, महेंद्र रसानिया, रिषभ साहू, अंशुल साहू ,नितिन साहू, राजू साहू,अमित डंग,शैलेश अग्रवाल, मनीष प्रभाकर, किरन सिंह, शारदा अग्रवाल, शिखा साहू, प्रियंका वर्मा, प्रियंका श्रीवास, नेहा कश्यप, अनन्या चौरसिया ,प्रियंका सिंह , शारा खान, निधि त्रिवेदी,पूजा यादव ,शैफाली गोस्वामी, मनोज कुमार प्रजापति आदि विंग्स टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
मलिन बस्ती में बच्चों के साथ मनाई गई गांधी जी व लाल बहादुर जी की जयंती
