बरेली। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के तत्वाधान में आयोजित विश्व स्वैच्छिक रक्तदान माह के परिपेक्ष्य में रिजर्व पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने करते हुए उपस्थित लोगों से कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। लोगों को रक्तदान कर पूर्ण का भागीदार बनना चाहिए। पुलिसकर्मी हमेशा लोगों की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं और रक्तदान कर दूसरों के जीवन रक्षा में मदद भी करते हैं ऐसी स्थिति में सभी को रक्तदान कर दूसरों के जीवन रक्षक में भागीदार बनना चाहिए। जनपद बरेली में 22 पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों, निरीक्षक यातायात परवेज अली खान, उनि यातायात कमलेश ठाकुर, उनि योगेन्द्र सिंह, आरक्षी उत्तम बालियान, आरक्षी आदेश पंवार, आरक्षी मनोज कुमार, आरक्षी राहुल बालियान, आरक्षी प्रेमकिशोर पाल, आरक्षी मौ. उमर, आरक्षी अरविन्द कुमार, आरक्षी अंकित कुमार, आरक्षी रूपेश सिंह, आरक्षी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, आरक्षी अवनीश कुमार, आरक्षी विमलेश कुमार, आरक्षी कोमल गिरी, आरक्षी सुमित कसाना, आरक्षी अर्पित कुमार, आरक्षी रमेश कुमार, महिला आरक्षी अर्पिता सिंह एवं होमगार्ड संजीव कुमार द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर उनिसपु कृष्णपाल सिह, ओमकार सिंह, सुरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। समस्त कार्यक्रम की व्यवस्था प्रतिसार निरीक्षक महेन्द्रपाल सिंह ने की।।
बरेली से कपिल यादव