बरेली। लॉकडाउन के दौरान प्राइवेट संस्था और एनजीओ गरीब-बेसहारा लोगों की मदद को आगे आए हैं। बड़ी संख्या में लोगों को खाना और राशन बांटा जा रहा है। शासन ने खाने और राशन बांटने वाली संस्थाओं के लिए गाडइलाइंस जारी की है। अब खाना-राशन बांटने से पहले संस्था को संबंधित थाने-तहसील या फिर नगर निगम के जोनल ऑफिस में पंजीकरण कराना होगा। शासन ने मदद करने वाली संस्थाओं को करीबी की कम्युनिटी किचन के जरिए भोजन और राशन वितरण कराने की सुझाव दिया है। ताकि गरीबों तक बेहतर ढंग से खाना-राशन पहुंच सके। संस्थाओं को कितने लोगों का खाना बांटा जाएगा और किस समय बांटेगा इसकी जानकारी डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम और थाने को देनी होगी। भोजन वितरण के दौरान एक अधिकारी की ड्यूटी भी रहेगी। जो खाने की गुणवत्ता को परखेगा। खाने की मॉनीटरिंग कंट्रोल रूम से होगी। कंट्रोल रूम में संस्था को कितने लोगों को खाना बांटा और भोजन में क्या दिया गया। ये जानकारी भी देनी होगी। डीएम ने कंट्रोल रूम प्रभारी को संस्थाओं के जरिए बांटे जा रहे भोजन और राशन की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी दी है।।
– बरेली से कपिल यादव