दिल्ली-किरारी विधान सभा क्षेत्र के इंद्रा एन्क्लेव फेस 1 में जन अदालत कार्यक्रम रखा गया।
जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में अमन विहार
थाना अध्यक्ष हरेंद्र सिंह एवं दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष भी मौजूद रहे ।कार्यक्रम के दौरान कई तरह के केस सामने रखे गए। जिसमें लडकियां स्कूल जाती है तो उनके साथ छेड़ छाड़ की जाती है और कई गंभीर समस्याएं सुनने को मिले जिसे सुनने के बाद थाना अधयक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि जिनकी जो शिकायते है वो लिखवा दे और अगली बार से कोई भी समस्या हो आप इसके लिए हमसे थाने में मिले।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को जागरूक किया गया कि वह अत्याचार के खिलाफ आवाज उठायें। पूर्वांचल युवा वेलफेयर सोसायटी की तरह से ये कार्यक्रम रखा गया था जिसका नाम जन अदालत रखा गया था।
-दिल्ली से अजीत दलाई की रिपोर्ट
युवा वैलफेयर सोसाइटी ने जन अदालत का किया आयोजन
![](https://antimvikalp.com/wp-content/uploads/2018/04/IMG-20180402-WA0040.jpg)