होने वाली दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर कराया युवक का कत्ल खेत में मिली लाश

बरेली- भुता में दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव भगनापुर गांव के पास खेत में पड़ा मिला। उसकी दाहिनी कनपटी पर गोली का निशान है। घटना की सूचना पर एसपी देहात एसपी क्राइम डॉग स्क्वायड समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार बरेली भुता में दूल्हे की गोलीमारकर हत्या कर दी गई। उसका शव भगनापुर गांव के पास खेत में पड़ा मिला। उसकी दाहिनी कनपटी पर गोली का निशान है। घटना की सूचना पर एसपी देहात एसपी क्राइम डॉग स्क्वायड समेत फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
भुता के भड़रिया गांव के रहने वाले धर्मपाल के बेटे आशीष की शादी 3 माह पहले नवाबगंज में ईद जागीर गांव के रहने वाले चेतराम की बेटी प्रियंका के साथ हुई थी। 24 फरवरी को आशीष की बारात जानी थी। इसी दौरान उसकी होने वाली पत्नी प्रियंका का फोन आया। फोन पर बात करते हुए घर से निकल गया। इसके बाद से ही लापता चल रहा है। उसका कुछ पता नहीं लगा। घर वालों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी थी। आशीष के पिता धर्मपाल का आरोप है शादी तय होने के बाद से लड़की का प्रेमी उनके बेटे को धमकी दे रहा था। बारात लेकर आओगे तो जान से मार देंगे। इसके बाद से ही उनका बेटा लापता है । घटना में लड़की और उसके प्रेमी का हाथ है । 24 जनवरी को लड़की अपने प्रेमी के साथ शादी करके फरार हो गई थी। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि धर्मपाल की तहरीर पर होने वाली दुल्हन प्रियंका उसके प्रेमी पति कपिल और पिता चेतराम के खिलाफ थाना भुता में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।