एकल विद्यालय अभियान का नौपुण्य वर्ग का हुआ शुभारंभ

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी -एकल विद्यालय अभियान के उत्तरी भाग का विभाग के कार्यकर्ताओं का नौपुण्य वर्ग कुंवर ब्रिज मोहन लाल सरस्वती शिशु मंदिर नेकपुर में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोफेसर डॉ आरबी सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ आरबी सिंह ने बताया कि एकल विद्यालय एक मंत्र द्वारा जुड़ा हुआ युग है। जैसे द्वापर में श्री कृष्ण जी ने जन्म के साथ ही सारे बंधन टूट गए तो भी उन्होंने समाज संगठन हेतु मथुरा में रहना स्वीकार किया। वह अगर चाहते तो कंस जैसे विधर्मी राजा को अकेले ही मार सकते थे। किंतु उन्होंने ऐसा नहीं किया ठीक उसी प्रकार कलयुग में संघे शक्ति कलियुगे के मंत्र के साथ एकल अभियान गांव गांव में खोलकर गांव का स्वाभिमान स्वाध्याय शिक्षा चला रहा है।इस तरह हम पुनः विश्व गुरु के सिंहासन पर फिर बैठ सकें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाल रोग विशेषज्ञ रवि खन्ना, श्रीमती गार्गी चौहान, डॉक्टर विमलेश भारद्वाज, गौतम शर्मा, राजीव कुमार गुप्ता, सुबोध अग्रवाल, डॉ एसके गर्ग, डॉ राघवेंद्र शर्मा, दीपक चौहान, ठाकुरदास एवं संस्था के पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। संचालन रामबहादुर सिंह ने किया। वर्ग में कुल 71 कार्यकर्ता एवं बहन भाग ले रही हैं।

– बरेली से सौरभ पाठक की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *