जौनपुर- जनपद जौनपुर के थाना-सरायख्वाझा के अन्तर्गत माह शीतला गुरुकुल नेवादा(ईश्वरी सिंह) स्कूल पर भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा संघ की बैठक हुयी|
जिसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा संघ की अध्यक्ष विभा मिश्रा के द्वारा हुआ| इस बैठक का उद्देश्य था कि गाँवो मे रहने वाली महिलाओ को मतदान के लिये जागरुप करना और सरकार के द्वारा किये गये कार्यो का सर्वेक्षण करना एवं जो भी समस्याये है गाँवो मे उसे पूरा करने के लिये लोगो मे ये विश्वास दिलाना कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो समस्याओ को दूर कर सकती है| इस बैठक मे कई गाँवो की महिलाये भी शामिल हुयी थी जो सरकार के द्वारा किये गये कार्यो से खुश भी थी और कुछ अधूरे कार्यो से उनमे नाराजगी भी थी|
इस बैठक मे शामिल भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष माया पाठक एवं भाजपा महिला सदस्य नीतू सिंह पत्नी पंकज सिंह
तथा सदस्य अशोक सिंह,महेन्द्र पाठक आदि शामिल थे| बैठक मे शामिल अध्यक्ष को एवं सदस्यो के द्वारा लोगो को यह आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही अधूरे कार्यो को पूरा करने मे अग्रसर होगी सरकार |
इस बैठक के आयोजककर्ता माँ शीतला गुरुकुल स्कूल के प्रबन्धक नीरज सिंह,अनिल निषाद,नरम राज,सुनिल यादव,अभिषेक सिंह एवं दिनेश पाठक आदि शामिल थे|
रिपोर्ट:-शैलेंद्र यादव जौनपुर